फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: भारत के पहले 3डी-मुद्रित डाकघर भवन का उद्घाटन; त्रिशूर में निजी बस पलटने से 30 घायल

Fri, 18 Aug 2023 10:59 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह शहर हमेशा भारत की एक नई तस्वीर पेश करता है। इस 3डी-प्रिंट डाकघर भवन की जो नई तस्वीर आपने देखी, वही आज भारत की भावना है।
विज्ञापन
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में भारत के पहले 3डी-मुद्रित डाकघर भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने कई नई प्रौद्योगिकियां विकसित की हैं। इसी के मद्देनजर पर 3डी-प्रिंटेड इमारत का निर्माण एक महान पहल है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह शहर हमेशा भारत की एक नई तस्वीर पेश करता है। इस 3डी-प्रिंट डाकघर भवन की जो नई तस्वीर आपने देखी, वही आज भारत की भावना है। यही वह भावना है जिसके साथ भारत आज प्रगति कर रहा है। यह सब इसलिए संभव है, क्योंकि देश के पास एक ऐसा नेतृत्व है जो निर्णायक है और उसे हमारे लोगों की क्षमताओं पर भरोसा है।
 

इस बीच केरल के त्रिशूर जिले के कनीमंगलम के पास एक निजी बस पलटने से 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायल लोगों को निजी अस्पतालों और त्रिशूर तालुक सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। केरल के राजस्व मंत्री के. राजन ने कहा कि हम हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन


बुर्खा पहनकर महिला शौचालय में घुसा व्यक्ति, गिरफ्तार 
आईटी तकनीकी विशेषज्ञ अभिमन्यु नाम के एक व्यक्ति को एक मॉल में महिलाओं के बाथरूम में बुर्खा पहनकर प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी वीडियो बनाने के मकसद से बुर्का पहनकर महिला शौचालय में प्रवेश किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने महिला शौचालय की तलाशीली, जहां उन्हें एक मोबाइन फोन भी मिला। फिलहाल आरोपी कोच्चि पुलिस की न्यायिक हिरासत में है।  विमान में व्यक्ति ने केबिन क्रू की चुपके से खींची तस्वीरें
विमान स्पाइसजेट दिल्ली से मुंबई जाने वाली विमान स्पाइसजेट एसजी157 की पहली पंक्ति में बैठा व्यक्ति केबिन क्रू की तस्वीरें खींचता हुआ पाया गया। यह घटना दो अगस्त की है, जब व्यक्ति विमान के जंप सीट पर बैठी केबिन क्रू की तस्वीरे ले रहा था। 

पकड़े जाने पर उसने केबिन क्रू से माफी मांगी और तस्वीरें डिलीट भी की। इस घटना के लिए व्यक्ति ने केबिन क्रू से माफी भी मांगी। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि व्यक्ति ने माफीनामा भी लिखा। 
Trending Videos

एनसीसीएफ, नेफेड रविवार से 40 रुपये प्रति किलो टमाटर बेचेंगे
थोक और खुदरा बाजारों में रसोई के मुख्य खाद्य पदार्थों की गिरती कीमत के बीच सहकारी समितियां एनसीसीएफ और नाफेड 20 अगस्त से 40 रुपये प्रति किलोग्राम की कम दर पर टमाटर बेचना शुरू कर देंगे। पिछले महीने से, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड (नेफेड) मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रहे हैं।

प्रारंभ में, सब्सिडी वाली दर 90 रुपये प्रति किलोग्राम तय की गई थी, जिसे उपभोक्ताओं को लाभ सुनिश्चित करने के लिए कीमतों में गिरावट के अनुरूप क्रमिक रूप से कम किया गया था। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि अंतिम बार खुदरा कीमत में संशोधन 15 अगस्त को 50 रुपये प्रति किलोग्राम किया गया था, जो अब 20 अगस्त से घटकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इसमें कहा गया है कि अब तक, दोनों एजेंसियों द्वारा 15 लाख किलोग्राम से अधिक टमाटर खरीदे गए हैं और देश के प्रमुख उपभोग केंद्रों में खुदरा उपभोक्ताओं को बेचे जा रहे हैं।

इन स्थानों में दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान (जयपुर, कोटा), उत्तर प्रदेश (लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज) और बिहार (पटना, मुजफ्फरपुर, आरा, बक्सर) शामिल हैं। एनसीसीएफ और नेफेड आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर खरीद रहे हैं।

आरटीआई कार्यकर्ता बनकर लोगों को ठगने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि एक व्यक्ति को आरटीआई कार्यकर्ता का रूप धारण करने और पैसे के बदले विभिन्न सरकारी लाइसेंस दिलाने में मदद करने का वादा करके लोगों को ठगने के आरोप में ओडिशा के कोरापुट जिले से गिरफ्तार किया गया।  एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें कोरापुट टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के सिलसिले में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से राज्य के सूचना और जनसंपर्क विभाग का एक फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि मामला ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा के तहत विशेष कार्य बल को स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि वह व्यक्ति खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताकर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निकटता का दावा करके लोगों को ठगता था। उसने उन्हें पैसे के बदले शराब व्यवसाय सहित विभिन्न व्यवसायों के लिए लाइसेंस दिलाने में मदद करने का भी वादा किया था। उन्होंने दावा किया कि आरोपी पिछले दो-तीन साल से लोगों को ठग रहा है।

एसटीएफ अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के बैंक खातों से पता चलता है कि पिछले 2-3 वर्षों में दो करोड़ रुपये से अधिक की कई नकदी जमा की गई थीं। एसटीएफ के एक बयान में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी ठगी/धोखाधड़ी/प्रतिरूपण में लिप्त एक बड़े समूह का सदस्य है। पुलिस ने कहा कि यह भी देखा गया कि यह समूह कुछ मृत व्यक्तियों सहित कुछ पुराने बैंक खातों का उपयोग करता है।

शिकारियों ने सोते समय एक व्यक्ति को मारा
कुछ दिन पहले केरल के इडुक्की जिले में अपने घर में सो रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में तीन संदिग्ध शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सनी थॉमस पलक्कल (57) दो दिन पहले अपने शयनकक्ष में खून से लथपथ पाए गए थे और बाद में उनके शरीर से एक गोली बरामद की गई थी। चार गोलियां देसी बंदूक से चलाई गईं थी। पुलिस ने कहा कि घटना के तुरंत बाद जांच शुरू की गई, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन

चेन्नई में 45 लाख के नकली नोट जब्त, दो गिरफ्तार
नुंगमबक्कम में 500 रुपये मूल्य के नकली नोटों को बदलने का प्रयास कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 45.2 लाख रुपये के नकली नोटों के अलावा जाली नोट छापने की मशीनरी जब्त की।

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस को मामले की सूचना वल्लुवर कोट्टम के सामने सब्जी की दुकान चलाने वाले मणि ने दी थी। उसे 17 अगस्त को उसकी दुकान से सब्जियां खरीदने वाले एक ग्राहक ने 500 रुपये के चार जाली नोट दिए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसकी पहचान ए अन्नामलाई के रूप में हुई। उसने अपने दोस्त वी सुब्रमण्यम के साथ मिलकर नकली नोट छापने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें