देशभर में कहां कैसा मौसम है?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग विभाग (आईएमडी) ने 30 मई को जारी किए बुलेटिन में बताया कि पंजाब के अधिकांश हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही। यही हाल हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में, राजस्थान, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में, ओडिशा, झारखंड के कुछ इलाकों में रहा। वहीं छत्तीसगढ़, विदर्भ, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में, पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रही। आईएमडी ने बताया कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान में 17 मई से और मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 18 मई से लू की स्थिति बनी हुई है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में रात में गर्म मौसम रहा।
मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अत्यधिक भारी वर्षा हुई। केरल और माहे, असम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड, मणिपुर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई।