#शादी से किया इंकार तो सिरफिरे आशिक ने भाई को पीटा और डीयू छात्रा को जिंदा जलाया
#फिर ‘फिसली’ आजम की जुबान, अबकी समाजवादी पार्टी बनी निशाना
#हिंसक घटनाओं के बीच घाटी में 51 दिनों से जारी कर्फ्यू हटा
#अमेरिकी एयरपोर्ट पर संदिग्ध बंदूकधारी होने की खबर झूठी
#एवरेस्ट चढ़ने का भारतीय युगल का दावा झूठा, नेपाल ने लगाया 10 साल का प्रतिबंध
शादी से किया इंकार तो सिरफिरे आशिक ने भाई को पीटा और डीयू छात्रा को जिंदा जलाया
नई दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में शनिवार रात एक युवती संदिग्ध हालत में झुलस गई। पीड़िता के परिजनों ने इलाके में रहने वाले तीन युवकों पर जलाने का आरोप लगाया है। युवकों पर तो ये आरोप भी है कि छात्रा ने शादी से इंकार कर दिया इसलिए उसे जला दिया गया।
फिर ‘फिसली’ आजम की जुबान, अबकी समाजवादी पार्टी बनी निशाना
अपने बयानों के चलते सुर्खियां बटोरने वाले आजम खां का बयान एक बार फिर चर्चा में है। अभी तक आजम विरोधियों पर निशाना साधते थे अब उन्होंने अपनी ही पार्टी को डूबता जहाज बता दिया। यूपी में चुनावी रंग चढ़ने के साथ ही दल बदलने और बयानबाजी दौर भी तेज हो गया है।
हिंसक घटनाओं के बीच घाटी में 51 दिनों से जारी कर्फ्यू हटा
कश्मीर में रविवार को भी हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। ज्यादातर इलाकों में शांति रहने की वजह से सोमवार से पुलवामा और श्रीनगर के एमआर गंज व नौहट्टा थाना क्षेत्र को छोड़कर घाटी के सभी इलाकों से पाबंदियां हटा ली गईं हैं। यह फैसला रविवार देर रात किया गया।
अमेरिकी एयरपोर्ट पर संदिग्ध बंदूकधारी होने की खबर झूठी
अमेरिका में लॉस एंजेलिस स्थित अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के एक टर्मिनल पर एक संदिग्ध बंदूकधारी के देखे जाने के शक में कुछ समय के लिए विमानों की आवाजाही रोक दी थी। सुरक्षाकर्मियों ने एक सर्च ऑपरेशन चलाकर लोगों को वहां से बाहर निकाल लिया था।
एवरेस्ट चढ़ने का भारतीय युगल का दावा झूठा, नेपाल ने लगाया 10 साल का प्रतिबंध
भारत के पहले युगल के तौर पर एवरेस्ट चढ़ने का दावा करने वाले पुणे पुलिस के कांस्टेबल दिनेश और तारकेश्वरी राठौड़ के दावे को नेपाल सरकार ने खारिज करते हुए उन पर 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया है।