फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Fri, 05 Oct 2018 05:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा, आज संतों की बैठक में हो सकता है कार सेवा का एलान
विज्ञापन

आगामी संसदीय चुनाव में राम मंदिर को सबसे बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली गई है। इसकी रणनीति तैयार करने के लिए विहिप से जुड़े संतों की उच्चाधिकार समिति की शुक्रवार को बैठक हो रही है। मंदिर निर्माण की व्यूह रचना के लिए इस माह के अंत में संघ की बैठक होने वाली है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 3 और 4 नवंबर को 5000 संतों का धर्मादेश सम्मेलन होने वाला है। उसी में कार सेवा की तारीख का एलान होगा।
पढ़ें पूरी खबर

भारत का रूस के साथ एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम का सौदा आज
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को भारत पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वह शुक्रवार को 19वीं द्विपक्षीय वार्षिक शिखर बैठक में शिरकत करेंगे। भारत रूस से 5 अरब डॉलर के एस-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस सिस्टम सौदा करेगा। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

पहले दिन टीम इंडिया का स्कोर 4/364, पृथ्वी शॉ का रहा जलवा
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार से शुरू हुए टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा। गुरुवार को केल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 364 रन बनाए। अपना पहला टेस्ट खेल रहे 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने शतक (134 रन) जड़ विश्व क्रिकेट के कई कीर्तिमान अपने नाम किए। देखना होगा कि क्या दूसरे दिन भी टीम इंडिया यही लय बरकरार रख पाएगी। 
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

सफाई कर्मी आज फिर करेंगे वेतन को लेकर बातचीत, फेंका था मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर कूड़ा
वेतन की मांग को लेकर 23 दिन से हड़ताल पर चल रहे पूर्वी दिल्ली के सफाई कर्मचारियों का गुस्सा गुरुवार को सातवें आसमान पर पहुंच गया। सुबह से ही सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री आवास घेरकर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने नारेबाजी और हंगामे के बीच सड़क जाम कर दिया। इसके चलते गुरुवार दोपहर सिविल लाइन से लेकर कश्मीरी गेट तक यातायात पूरी तरह से ठप्प रहा। आज फिर सफाई कर्मी इसी मुद्दे पर बातचीत करेंगे। 
पढ़ें पूरी खबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें