मोटरसाइकिल-बस की टक्कर- दो की मौत
जिले में एक अन्य घटना में दो लोगों की मौत हो गई। निश्चिंतकोइली थाना क्षेत्र जान्हिया चक में शुक्रवार रात मोटरसाइकिल और बस की टक्कर हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक जगतसिंहपुर जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया, हादसा कैसे हुए, इस बात की जांच की जा रही है।
पश्चिम बंगाल: विधायक के बॉडीगार्ड का मिला शव
कोलकाता पुलिस ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक विधायक के बॉडीगार्ड का शव एमएलए हॉस्टल के परिसर में मिला है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जयदेव घोराई के रूप में हुई। जयदेव बंदवान से टीएमसी के विधायक राजीव लोचन का बॉडीगार्ड था।
पुलिस न कहा, मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है और शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने एमएलए हॉस्टल का दौरा किया।