पाकिस्तान में चुनाव प्रचार खत्म, 25 जुलाई को होने मतदान
पाकिस्तान में मतदाताओं में बेहद कम उत्साह और सुरक्षा की स्थिति तनावपूर्ण होने के बीच देश में बुधवार को होने वाले आम चुनाव के लिए दो महीने से चल रहा प्रचार का दौर सोमवार मध्यरात्रि को समाप्त हो गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
आज संसद भवन के सामने धरना देंगे वामपंथी नेता
त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की कथित हत्या के विरोध में तमाम वामपंथी दल मंगलवार को संसद भवन के सामने धरना देंगे। इसमें केरल के मुख्यमंत्री पिनयारी विजयन, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार और बंगाल के कई वरिष्ठ नेता व सांसद शामिल रहेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
अलवर: पुलिस ने माना हुई गंभीर चूक, एएसआई निलंबित और तीन कांस्टेबल लाइन हाजिर
अलवर के रामगढ़ में शुक्रवार देर रात गाय ले जाते वक्त भीड़ हिंसा के शिकार हुए हरियाणा के रकबर उर्फ अकबर की मौत की जांच के लिए गठित राजस्थान पुलिस की उच्चस्तरीय समिति ने माना कि मामले में पुलिस से गंभीर चूक हुई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
रवांडा और भारत के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर, मोदी बोले- विकास यात्रा में हम आपके साथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अफ्रीकी देशों के दौरे के तहत सोमवार को रवांडा पहुंच गए। इसी के साथ पीएम मोदी इस पूर्वी अफ्रीकी देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का विमान किगाली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शाम को उतरा, जहां मोदी का रेड कार्पेट स्वागत किया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
राफेल लड़ाकू विमान सौदे को 2019 का चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी राफेल लड़ाकू विमान सौदे के मामले में केंद्र सरकार को बख्शने के मूड में नहीं है। अब कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को संसद में जहां जोर शोर से उठाने की तैयारी कर रही है, वहीं जनता के बीच में भी ले जाने की योजना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...