फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: मेघालय के डिप्टी सीएम के घर पर  फेंका पेट्रोल बम, पढ़ें देश की अहम खबरें

Sat, 27 Apr 2024 05:03 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मेघालय के डिप्टी सीएम के घर पर  फेंका पेट्रोल बम
विज्ञापन

मेघालय के उपमुख्यमंत्री स्नियावभालंग धर के घर पर शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंका। धर, पूर्वी खासी हिल्स जिले के नोंगमिनसोोंग में रहते हैं।  पुलिस ने बताया, अज्ञात बदमाशों ने धर के आवास को निशाना बनाकर पेट्रोल बम फेंका। बम उनके घर की बालकनी में गिरा। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। धर ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराई है। वारदात के बाद उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने इस संबंध में कोई बयान नहीं दिया है।

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने ई-टग्स के क्षेत्र में किया समझौता
भारतीय रक्षा मंत्रालय के गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने ई-टग्स के क्षेत्र में सहयोग के लिए दमन शिपयार्ड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इस दौरान नीदरलैंड के विदेश व्यापार और विकास सहयोग मंत्री लीजे श्राइनमाकर मौजूद रहे। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह समझौता भारतीय बंदरगाहों को अत्याधुनिक, विश्वसनीय, हरित समाधान प्रदान करने में नए रास्ते खोलता है। 

देश में इन दिनों चुनावी बयार बह रही है। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल राहुल गांधी के 'फर्जी वीडियो' के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत वायनाड जिला समिति ने दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में पार्टी ने कहा कि वायरल हो रहे वीडियो का उद्देश्य देश के धार्मिक सद्भाव को नष्ट करना और पार्टी को नकारात्मक रूप से चित्रित करना है। पार्टी ने मांग की कि वीडियो बनाने वालों को जवाबदेह ठहराया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही कांग्रेस ने वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की भी मांग की है।

भाजपा सांसद तेजस्वी पर धर्म के आधार पर वोट मांगने का केस
भाजपा नेता और बंगलूरू दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और धर्म के नाम पर वोट मांगने का मामला दर्ज किया गया। वह कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी के खिलाफ बंगलूरू साउथ सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करने और धर्म के आधार पर वोट मांगने के लिए जयनगर थाने में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोयंबटूर कार बम विस्फोट मामला ,एनआईए ने 14वें आरोपी के खिलाफ दायर की चार्जशीट 
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को 2022 कोयंबटूर कार बम विस्फोट मामले में एक और आरोपी थाहा नसीर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। ये विस्फोट आईएसआईएस से प्रेरित था। एनआईए के एक अधिकारी के अनुसार, नसीर के खिलाफ आईपीसी, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूएपीए की धाराओं के तहत मामले में आरोप पत्र दायर किया गया। वह मामले में 14वां आरोपी है। विस्फोट 23 अक्तूबर, 2022 को एक वाहन में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाकर किया गया था। विस्फोट में मुख्य आरोपी जेम्सा मुबीन मारा गया था। विस्फोट का उद्देश्य आतंकी मोहम्मद अजरुद्दीन को जेल में बंद करने का बदला लेना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें