फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today News Updates: महाराष्ट्र में लग्जरी कार में लगी आग, मुश्किल से बची दो लोगों की जान

Sat, 26 Aug 2023 11:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

घटना शनिवार सुबह की है। जब ठाणे के मानपाड़ा इलाके में एक कार एक रिहायशी इमारत की लॉबी में थी, तभी इसमें अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
लग्जरी कार में लगी आग। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में एक लग्जरी कार आग में अचानक आग लग गई। इसके चलते कार जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि कार सवार दो लोग समय रहते कार से उतर गए और उनकी जान बच गई। घटना शनिवार सुबह की है। जब ठाणे के मानपाड़ा इलाके में एक कार एक रिहायशी इमारत की लॉबी में थी, तभी इसमें अचानक आग लग गई। कार सवार दो लोग समय रहते कार से कूद गए। इससे दोनों की जान बच गई। घटना की सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार जलकर खाक हो चुकी थी। कार में आग क्यों लगी, इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें