फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर केंद्र के 11 बड़े ऐलान, जानें क्या-क्या मिलेगा सस्ता

Thu, 08 Dec 2016 08:21 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने डिजिटल ट्रांजैक्शन करने वाले लोगों के लिए कई छूटों की घोषणा की है। इन जगहों पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस पर छूट का ऐलान-
विज्ञापन
डिजिटल ट्रांजेक्शन से पेट्रोल और डीजल खरीदने वालों लोगों को 0.75 पर्सेंट का डिस्काउंट मिलेगा। टोल की ऑनलाइन पेमेंट करने पर भी 10 पर्सेंट का डिस्काउंट मिलेगा। रेलवे में अन्य सुविधाओं के लिए डिजिटल पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। ऑनलाइन रेलवे टिकट खरीदने पर 10 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी मिलेगा । उपनगरीय रेलवे नेटवर्क में डिजिटल मोड से मासिक कार्ड बनवाने वाले लोगों को 0.5 पर्सेंट का डिस्काउंट मिलेगा। मुंबई से होगी पहली शुरुआत। एक जनवरी 2017 से डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए रेलवे टिकट खरीदने वालों को मिलेगा डिसकाउंट। नाबार्ड के माध्यम से ग्रामीण और सहकारी बैंकों में किसानों को जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड है उन्हे रूपे किसान कार्ड दिया जाएगा। 4 करोड़ 32 लाख किसानों को रूपे किसान कार्ड देगी सरकार। 2000 तक के डिजिटल पेमेंट पर कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 10,000 की आबादी में 2 POS मशीन दी जाएंगी। इसके लिए पहले 1 लाख गांवों का चयन करने का ऐलान।   Petrol/diesel cheaper for those who pay by digital mode, to get 0.75% discount: FM Arun Jaitley — ANI (@ANI_news) December 8, 2016

  RBI has been releasing currency as per schedule. The aim of #DeMonetisation has been to move towards digital transactions: FM Jaitley — ANI (@ANI_news) December 8, 2016  
विज्ञापन
Insurance cover worth Rs.10 lakhs for those who book Railway tickets through digital mode: FM Jaitley — ANI (@ANI_news) December 8, 2016

  People buying monthly seasonal tickets in the Suburban railway networks through digital payment mode, to get 0.5% discount: FM Jaitley — ANI (@ANI_news) December 8, 2016
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें