फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई की अहम बैठक शुरू, महत्वपूर्ण मुद्दों पर बन सकती है सहमति

Mon, 19 Nov 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते एनपीए और छोटे उद्योगों को कर्ज देने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ चल रहे टकराव के बीच रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अहम बैठक मुंबई में शुरू हो गई है। इसमें सरकार के समर्थक सदस्य केंद्रीय बैंक नीति में बदलाव के लिए आरबीआई पर दबाव बना सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि बैठक में दोनों पक्ष कुछ मुद्दों पर आपसी सहमति पर पहुंचने के पक्ष में हैं। 

विज्ञापन


टकराव के सार्वजनिक होने के बाद बोर्ड की यह पहली बैठक है। सरकारी अधिकारियों और भाजपा से जुड़े लोगों का कहना है कि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं और सरकार किसानों की कम आय, रोजगार की संख्या में कमी को लेकर परेशान है। 

सरकार अर्थव्यवस्था की गति को तेज करना चाहती है लेकिन आरबीआई का रवैया बाधा बन रहा है। वहीं दूसरी ओर गवर्नर उर्जित पटेल कुछ वर्गों का दबाव होने बावजूद इस्तीफा देने के बजाय बैठक में अपनी नीतियों का मजबूती से पक्ष रख सकते हैं और एनपीए को लेकर आरबीआई की कड़ी नीतियों का बचाव कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें