फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने रचा इतिहास, इसरो ने लॉन्च किया देश का पहला 'मेड इन इंडिया' स्पेस शटल

Mon, 23 May 2016 09:25 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
श्रीहरिकोटा से हुआ प्रक्षेपण, यह वापस धरती पर एयरक्राफ्ट की तरह उतरने में है सक्षम - फोटो : ANI
विज्ञापन
सोमवार सुबह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से करीब 11 टन वजन वाले रॉकेट का प्रक्षेपण हो गया। स्वदेशी तकनीक से बने इस शटल का परीक्षण सफल रहा। भारत पहली बार स्वदेशी रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (आरएलवी) लॉन्च कर दिया। इस प्रोटोटाइप प्रक्षेपण के जरिये इसरो अपनी इस नई तकनीक का परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान आरएलवी पुनः पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया और इसका अंतिम संस्करण आने में कम से कम 10 से 15 साल लगेंगे। 
विज्ञापन


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन किरण कुमार ने  कहा कि इसरो इस परीक्षण को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने आरएलवी के बारे में कहा कि यह आवश्यक रूप से भारत की ओर से अंतरिक्ष के लिए आधारभूत ढांचे की लागत में कमी लाने का प्रयास है।
  WATCH: India launches its first indigenous space shuttle, the RLV-TD from Sriharikota(Andhra Pradesh)https://t.co/G0SxiQbJgw — ANI (@ANI_news) May 23, 2016
विज्ञापन



इसरो ने इसे विमान की तरह डेल्टा विंग के रूप में तैयार किया है। यह अंतरिक्ष में जाने के बाद दोबारा धरती पर एक एयरक्राफ्ट की भांति उतर सकेगा और इसका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस यान को अंतरिक्ष में मानव मिशन के दौरान भी इस्तेमाल लाया जा सकेगा।


इसरो प्रमुख ने कहा कि परीक्षण के दौरान इस हाइपरसोनिक टेस्ट फ्लाइट को एक रॉकेट के साथ सीधा जोड़ा गया। करीब 70 किमी की ऊंचाई के बाद यह पृथ्वी के वातावरण में दोबारा अपनी प्रवेश किया। शटल ने एक यान की तरह ही लैंड किया। इस पूरे परीक्षण में करीब दस मिनट का समय लगाष
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें