फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुप्रीम कोर्ट करेगा अनुच्छेद 370 हटाने से संबंधित 14 याचिकाओं पर सुनवाई

Wed, 28 Aug 2019 01:19 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के खिलाफ और इससे संबंधित दाखिल तमाम याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। कश्मीर में इंटरनेट और संचार सेवाओं समेत दूसरी पाबंदियों को हटाने की मांग वाली याचिकाओं पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ बुधवार को ही सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


नेशनल कान्फ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन, रिटायर जस्टिस हसनैन मसूदी और अधिवक्ता एमएल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

इसके अलावा पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल और जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद ने भी जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के फैसले को अदालत में चुनौती दी है। अपनी पार्टी के नेता मोहम्मद तारीगामी की रिहाई की मांग को लेकर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी की याचिका पर भी अदालत सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें