फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से अभिभूत हो गए हैं राहुल, उनकी पार्टी भ्रष्टाचार की पर्याय : भाजपा

Tue, 27 Aug 2019 10:38 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जीवीएल नरसिंहा राव
विज्ञापन

भाजपा ने भारतीय रिजर्व बैंक से पैसे चोरी करने का सरकार पर आरोप लगाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए मंगलवार के कहा कि चोरी कांग्रेस नेता की "विशेषज्ञता" है और उनकी पार्टी "भ्रष्टाचार की पर्याय" बन चुकी है ।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिंहा राव ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी 'चोरी' से अभिभूत हैं । इसमें उनकी विशेषज्ञता है और यह कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के कार्यकाल के दौरान देखने को मिला।

उन्होंने कहा, "इसलिए कांग्रेस के अनेक नेता भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त रहे हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है।" भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अपनी ईमानदारी और जन हित में कार्य करने के लिए जानी जाती है।" उन्होंने कहा कि सरकार ने संकट से उबारने के लिए बैंकों में 70 हजार करोड़ रूपये डालने का निर्णय किया है। आरबीआई से कोष का हस्तांतरण केवल राष्ट्रीय उद्देश्यों के लिये है ।
विज्ञापन


राव ने कहा कि स्पष्ट है कि राहुल गांधी की टिप्पणी अपरिपक्व है और उनकी अर्थव्यवस्था की कम समझ को दर्शाती है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार को लाभांश और अधिशेष कोष के मद से 1.76 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित करने के भारतीय रिजर्व बैंक के निर्णय की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर 'आर्थिक त्रासदी' को लेकर बेखबर रहने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि आरबीआई से 'चोरी करने' से अब कुछ नहीं होने वाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें