फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस्या: आज ब्रजघाट पर होगा गंगा स्नान, हाईवे पर लगा जाम तो यह रूट आएगा काम

Sun, 26 Feb 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आप हाईवे-24 के रास्ते से रविवार को गुजरने की सोच रहे हैं तो सतर्क रहें। फाल्गुन अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में रविवार को आस्था की डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जाम से आपको दो चार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन


फाल्गुन अमावस्या पर रविवार को ब्रजघाट गंगा तट पर लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के क्षेत्रों के भक्तों का आगमन शनिवार शाम से ही तीर्थनगरी में होने लगा है। इसके चलते हर तरफ चहल-पहल दिखाई पड़ रही है। वहीं, सैकड़ों धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसरों में भी भक्तों की भीड़ है।

प्राचीन पंचायती मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुरेंद्र प्रसाद शर्मा और पंडित रमाशंकर तिवारी का कहना है कि अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाकर दान करने वाले को पापों से मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन


डुबकी लगाने का शुभ मुहूर्त?
पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि फाल्गुन अमावस्या पर रविवार को प्रात:काल चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान प्रारंभ होगा, जो सूर्यास्त होने चलेगा। 
विज्ञापन

जाम लगने पर इन रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल

सांकेतिक चित्र - फोटो : amar ujala
कैसी रहेगी पुलिस की व्यवस्था--?
ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि अमावस्या के मद्देनजर तीर्थ नगरी में भक्तों का आवागमन प्रारंभ हो गया है, जिसके चलते हाईवे को जाममुक्त रखने और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। स्नानघाटों पर महिला कांस्टेबलों समेत पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हाईवे पर मुख्य स्थानों पर भी पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जाम लगने पर प्रशासन रूट डायवर्जन करने की तैयारी कर रखा है।


जाम लगने पर इन रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल
1- मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को मुरादाबाद के कांठ से धामपुर, नगीना, कोतवाली, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ से मोदीनगर होकर गाजियाबाद        तथा दिल्ली भेजा जाएगा।

2- दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को गाजियाबाद के लाल कुआं से बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी से होकर निकलेंगे।
3- मुरादाबाद से मेरठ को जाने वाले वाहन अमरोहा के अतरासी रोड से अमरोहा, नौगांवा सादात और नूरपुर होकर निकलेंगे।
4-हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर निकलेंगे।

5-चांदपुर से दिल्ली जाने वाले वाहन बिजनौर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होकर निकलेंगे।
6-गजरौला चौपला से दिल्ली जाने वाले वाहन  हल्दौर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होकर निकलेंगे।
7-स्याना-बुलंदशहर से मेरठ-हापुड़ को जाने वाले वाहन स्याना से बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़, खरखौदा होकर निकलेंगे।

8-गढ़ की तरफ से रामपुर को जाने वाले वाहन स्याना, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद से होकर निकलेंगे।
9-हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन बुलंदशहर, नरौरा होकर आगे जाएंगे।
10-नेशनल हाईवे के स्याना फ्लाई ओवर से कोई भी वाहन गढ़ की तरफ नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें