फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज विदेशमंत्री एस जयशंकर रूसी और चीनी समकक्षों से करेंगे बात

Tue, 23 Jun 2020 03:03 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत-चीन और रूस के बीच त्रिपक्षीय वार्ता मंगलवार को होगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार दोपहर 1:30 बजे अपने चीनी और रूसी समकक्षों के साथ वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करेंगे। गलवां घाटी की घटना के बाद भारत और चीन के विदेश मंत्री पहली बार आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन


रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस त्रिपक्षीय बैठक की मेजबानी करेंगे। रूस चाहता है कि दोनों देश अपने सीमा विवाद को बातचीत से सुलझाएं। यह बातचीत तब होनी है, जब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार से रूस के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

एक वरिष्ठ राजनयिक ने बताया कि यह तीनों देशों को एकसाथ आने का बेहतरीन अवसर है। तीनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक में 7200 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण परिवहन कॉरिडोर (आईएनएसटीसी) बनाने पर भी बात हो सकती है। इस कॉरिडोर से भारत, ईरान, अफगानिस्तान और मध्य एशिया यूरोप से जुडे़ सकेंगे।

विज्ञापन

भारतीय दावे पर टिप्पणी से बच रहा ड्रैगन

चीन ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह के उस बयान पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि गलवां घाटी की घटना में 40 से ज्यादा चीनी सैनिक मारे गए थे।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने फिर दोहराया कि चीन और भारत कूटनीतिक और सैन्य चैनलों के जरिये जमीनी स्तर पर हालात को सुधारने के लिए एक-दूसरे के संपर्क में हैं। जब उनसे वीके सिंह के बयान के बारे में पूछा गया तो झाओ ने कहा, मुझे इस बारे में बयान देने के लिए कोई जानकारी नहीं है।

वहीं, भारतीय सूत्रों ने बताया था कि गलवां संघर्ष में चीन के 43 सैनिक मारे गए थे, जबकि भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

भारत-चीन सैन्य के बाद जल्द ही करेंगे कूटनीतिक वार्ता

सीमा पर जारी तनाव को देखते हुए भारत-चीन जल्द ही कूटनीतिक स्तर की बातचीत भी करेंगे। दोनों देशों के अधिकारी बातचीत के लिए कार्यक्रम तय करने पर काम कर रहे हैं और इसके लिए जल्द ही एक बैठक भी होगी। 

कूटनीतिक स्तर की यह बातचीत संयुक्त सचिव समेत कई स्तरों पर होगी। हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से बैठक के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें