#शाहरुख को फिर अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोका गया, नाराज हुए सुपरस्टार
#अब IIM खुद चुनेंगे अपना मुखिया, प्रकाश जावड़ेकर ने पीएमओ की सिफारिश को स्वीकारा
#कश्मीर घाटी में हिंसा जारी, निजी मोबाइल सेवा पूरी तरह से ठप
#जानिए कैसे सिपाही से राजनाथ सिंह के खास बने गए तेवतिया
#बीजेपी ने खत्म किया 'गौवंश प्रकोष्ठ'
अब IIM खुद चुनेंगे अपना मुखिया, प्रकाश जावड़ेकर ने पीएमओ की सिफारिश को स्वीकारा
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की अगुवाई में मानव संसाधन मंत्रालय भारतीय प्रबंधन संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन की नियुक्ति में सरकार की भूमिका को खत्म करने पर सहमत हो गया है। हालांकि कुछ ही महीने पहले पूर्व मानव संसाधन मंत्री स्मृति ने आईआईएम अहमदाबाद की ओर से चेयरमैन पोस्ट के लिए सुझाए गए कॉरपोरेट दिग्गजों के एक पैनल को खारिज कर दिया था।
कश्मीर घाटी में हिंसा जारी, निजी मोबाइल सेवा पूरी तरह से ठप
आतंकी बुरहान की मौत के बाद से कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी कर्फ्यू 35वें दिन भी जारी है। तनावपूर्ण हालात में सुधार होते न देख वीरवार की देर रात निजी मोबाइल सेवा ठप कर दी गई। बीएसएनएल को छोड़कर अन्य कंपनियों की सेवाएं रात 12 बजे बंद कर दी गईं। आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद फैली हिंसा के बाद 9 जुलाई से लगातार मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप है।
जानिए कैसे सिपाही से राजनाथ सिंह के खास बने गए तेवतिया
भाजपा नेता ब्रजपाल सिंह तेवतिया का राजनीति सफर भी काफी लंबा है। वर्ष 2000 में वह नगर निगम में पार्षद रह चुके हैं। काफी समय तक राष्ट्रीय लोकदल में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और वर्ष 2007 में रालोद से मुरादनगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। फिलहाल वह भाजपा में हैं।
बीजेपी ने खत्म किया 'गौवंश प्रकोष्ठ'
फर्जी गौरक्षकों के खिलाफ हुई सख्ती के बीच बीजेपी ने अपने 'गौवंश विकास प्रकोष्ठ' को खत्म कर दिया है। बीजेपी ने करीब 6 साल पहले गौवंश को लेकर जागरुकता फैलाने के मकसद से यह प्रकोष्ठ बनाया था। पार्टी का यह फैसला नरेंद्र मोदी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने 'फर्जी गौरक्षकों' को लताड़ लगाई थी।
शाहरुख को फिर अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोका गया, नाराज हुए सुपरस्टार
सुपरस्टार शाहरुख खान को एक बार फिर अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोका गया। शाहरुख को शुक्रवार को लॉस एंजिलिस एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान रोका गया। अभिनेता शाहरुख खान ने ट्विटर पर इस खबर को साझा किया। उन्होंने लिखा है, 'मैं पूरी तरह से समझता हूं और सुरक्षा का सम्मान करता हूं। लेकिन हर बार यूएस इमिग्रेशन स्टाफ द्वारा रोके जाना खलता है।'