इंश्योरेंस की रकम पाने के लिए मरने का झूठा नाटक करने की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन मुंबई से आई एक खबर को सुनकर हर कोई हैरत में है। जहां एक बिजनेसमैन ने बीमा की राशि पाने के लिए खुद को असल में ही मार डाला।
हैरत की बात ये है कि उसने अपनी मौत को आत्महत्या की बजाय हत्या दिखाने का प्रयास भी किया जिससे परिवार वालों को बीमा की रकम मिलने में किसी तरह की दिक्कत न हो, लेकिन अफसोस उसकी यह प्लानिंग पुलिस की तफशीश के आगे एक महीने में ही दम तोड़ गई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है।
एनडीटीवी की खबर के अनुसार मामला एक महीने पुराना है। जब सोने का व्यवसाय करने वाले केरला निवासी एस सतीश एक महीना पहले मुंबई के सुर्बन चेंबुंर स्थित एक लॉज में रात को रुकने के लिए ठहरे थे। इसी बीच रात को कमरे में उनका शव पंखे से लटका पाया।
पुलिस ने घटनाक्रम के हालातों को देखते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के लिए होटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला तो दाल में कुछ काला नजर आया।