फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनीर-शशिकाला विवादः कोर्ट ने कहा बंधक विधायको को लेकर हलफानाम पेश करे पुलिस

Fri, 10 Feb 2017 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य की पुलिस से दो रिसॉर्ट में रखे गए एआईडीएमके विधायकों की स्थिति को लेकर हलफनामा  दाखिल करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम ने शशिकला कैम्प पर आरोप लगाया कि उन्होंने कई विधायकों को गोल्डन बे रिजॉर्ट में बंधक बना कर रखा है, और वो भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन


90 से ज्यादा एआईडीएमके विधायक बुधवार रात से महाबलीपुरम के नजदीक कूवातुर में डेरा डाले हुए हैं। वहीं पार्टी के 30 विधायक कलपक्कम के नजदीक पून्थान्दलम के दूसरे रिसॉर्ट में हैं।

शशिकला और पनीरसेल्वम के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष के वक्त में इन विधायकों को 'अंडर वॉच' रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक विधायकों के कमरों में लगे टीवी और उनके मोबाइल फोन को डिस्कनेक्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए विधायकों ने किए फोन ऑफ

शशिकला कैम्प का दावा है कि विधायकों ने खुद से अपने मोबाइल फोन को स्विच्ड ऑफ किया है, क्योंकि उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे थे। वीसी अरुनकुट्टी, जो कि ओ पनीरसेल्वम कैम्प के विधायक हैं ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि उन विधायकों को रिसॉर्ट से निकाला जाए, जिससे कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में जा सकें और लोगों के मूड को समझ सकें।

आपको बता दें कि शशिकला कैम्प ने 130 विधायकों को तीन बसों में बिठाकर इन रिसॉर्ट में भेज दिया गया। जिससे कि उन्हें प्रभावित न किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें