फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट चैनल से घर-घर में विज्ञान की बयार चलाएगी सरकार, इंडिया साइंस चैनल की शुरुआत

Wed, 16 Jan 2019 04:40 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़
विज्ञापन

देश के घर-घर में विज्ञान की बयार चलाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। इसके लिए विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग ने एक इंटरनेट आधारित साइंस चैनल ‘भारत विज्ञान’ शुरू किया है तो दूरदर्शन के साथ रोजाना एक घंटे का ‘डीडी विज्ञान’ कार्यक्रम प्रसारित करने की भी तैयारी है। मंगलवार को इसके लिए प्रसार भारती और विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन


इन दोनों प्रमुख पहल के आगाज की घोषणा करते हुए मंगलवार को केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि इंटरनेट आधारित भारत विज्ञान चैनल को किसी भी स्मार्ट फोन या इंटरनेट कनेक्शन वाले स्मार्ट टीवी व कंप्यूटर पर देखा जा सकेगा।

इसमें विज्ञान से जुड़े कार्यक्रमों के लाइव शेड्यूल प्ले और वीडियो ऑन डिमांड सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि दूरदर्शन पर भी सोमवार से शनिवार तक रोजाना शाम 5 बजे से एक घंटे का डीडी विज्ञान कार्यक्रम दिखाया जाएगा, जिसमें साइंस फिक्शन, लघु वृतचित्र, अविष्कार और उपलब्धियों से जुड़े शो दिखाए जाएंगे।  
विज्ञापन


विज्ञान प्रसार और दूरदर्शन के बीच एमओयू हस्ताक्षर में सचिव डीएसटी आशुतोष शर्मा, सचिव सूचना और प्रसारण अमित खरे, महानिदेशक दूरदर्शन सुप्रिया साहू, सीईओ प्रसार भारती ने भाग लिया। इस मौके पर शशि शेखर वेम्पति, निदेशक विज्ञान प्रसार, डॉ नकुल पाराशर आदि मौजूद रहे।

2030 तक विज्ञान जगत के शीर्ष-3 देशों में आने का लक्ष्य

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वर्ष 2030 तक हमें विज्ञान व प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शीर्ष-3 देशों में शामिल होना है। देश की 92 फीसदी आबादी तक पहुंच रखने वाला दूरदर्शन विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में प्रभावशाली भूमिका निभा सकता है। उन्होंन जल्द ही देश में एक चौबीस घंटे-सातों दिन चलने वाला डीडी साइंस चैनल शुरू होने की भी उम्मीद जताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें