फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए फूट डालो-शासन करो की राह पर है भाजपा: कांग्रेस

Sat, 13 Oct 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के नेता शक्ति सिंह गोविल का कहना है कि भाजपा अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए फूट डालो-शासन करो की राह पर चल पड़ी है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, रुपया लगातार टूट रहा है और नौकरियां खत्म होती जा रही हैं। इन समस्याओं पर अंकुश लगाने की बजाए भाजपा की केंद्र सरकार व राज्य सरकारें गरीबों को मोहरा बनाकर नए विवाद को जन्म दे रही हैं। वोट बैंक की बीमारी से ग्रसित भाजपा ने गुजरात से उत्तर भारतीयों को एक सोची समझी साजिश के तहत भगाने का प्रयास किया है। शुक्रवार को पार्टी दफ्तर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में गोविल ने कहा, जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी से राफेल खरीद में हुए घोटाले के बारे में जवाब मांगते हैं, तो वे कोई जवाब नहीं देते।

विज्ञापन


मोदी सरकार के पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में विफलता के कई मापदंड बन गए हैं। निराश किसान सरकार के उत्पीड़न का शिकार हैं। बेरोजगारी की बात करें तो पिछले 20 सालों में अब सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति हो गई है। बैंक लूट घोटालों ने आम लोगों का भरोसा तोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री घोटालेबाजों को विदेश भगाने में मदद कर रहे हैं। भाजपा इन सभी समस्याओं से जब लोगों को कोई राहत नहीं दिला पाई तो उसने लोगों को आपस में लड़ाने का काम शुरू कर दिया है। गुजरात से उत्तर भारतीयों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जा रहा है। 

अहमदाबाद में रेलवे के डिवीजनल प्रबंधक, दिनेश कुमार के अनुसार उत्तर भारतीयों के विरुद्ध हिंसा के परिणामस्वरुप गुजरात के पांच रेलवे स्टेशनों से अक्टूबर के प्रथम सप्ताह के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में रेलवे यात्रियों की संख्या में 26 प्रतिशत से 137 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। शक्ति सिंह गोविल ने कहा, उत्तर गुजरात में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना पर दुख जताने की बजाए भाजपा नेता लोगों को बांटने वाली बयानबाजी कर रहे हैं। शर्म की बात यह है कि बलात्कार की इस वीभत्स घटना के बाद, हिम्मतनगर के भाजपा विधायक, राजेंद्र चावड़ा ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को परामर्श दिया कि उन्हें उत्तर भारतीयों को चुन चुनकर राज्य से बाहर निकाल देना चाहिए, जो अपनी रोजी रोटी की तलाश में गुजरात आते हैं। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक के बयान से तीन बातें साफ हो गई हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि लोगों के दिलों में फैक्ट्री मजदूरों, कर्मचारियों और खेत मजदूरों के खिलाफ नफरत की भावना फैलाने के पीछे और कोई नहीं, बल्कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजयभाई विजय रूपानी का हाथ है। यह न केवल उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं अन्य उत्तर भारतीय राज्यों के लिए खतरे की घंटी है, बल्कि गुजरात में काम कर रहे उत्तर भारतीयों को बाहर निकालने के लिए एक सोची समझी कार्ययोजना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें