फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहम फैसला: रूस से 48 एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना स्थगित, वायुसेना का मेक इन इंडिया पर जोर 

Sat, 16 Apr 2022 08:13 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

भारत एमआई-17वी5 और एमआई-17 हेलीकॉप्टर बेड़े के सबसे बड़े ऑपरेटरों में से एक है और इसका इस्तेमाल सियाचिन और पूर्वी लद्दाख में होता है। 
विज्ञापन
MI17 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार द्वारा स्वदेशीकरण को बढ़ावा दिए जाने की योजना के तहत भारतीय वायु सेना ने रूस से 48 अतिरिक्त एमआई-17 वी5 (Mi-17 V5) मध्यम-लिफ्ट हेलीकॉप्टर खरीदने की अपनी योजना को स्थगित कर दिया है। भारत ने लगभग 10 साल पहले रूस के साथ 80 एमआई-17वी5 (Mi-17V5s) की खरीद के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिन्हें सेना में धीरे-धीरे शामिल किया गया था। इन 48 विमानों को वायु सेना और अन्य विमानन एजेंसियों में शामिल करने की योजना थी जो अब इसे नहीं चाहते हैं। 

विज्ञापन


सियाचिन और पूर्वी लद्दाख में होता है इस्तेमाल
भारत एमआई-17वी5 और एमआई-17 हेलीकॉप्टर बेड़े के सबसे बड़े ऑपरेटरों में से एक है और यहां तक कि देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित वीवीआईपी उड़ान के लिए इनका उपयोग करता है। एमआई-17वी5 सेना का सबसे बड़ा हथियार है और इसका उपयोग सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले और दूर-दराज के क्षेत्रों के साथ-साथ सियाचिन ग्लेशियर और पूर्वी लद्दाख में दैनिक आधार पर भारत की स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए किया जाता है।

भारतीय वायुसेना मेक इन इंडिया इन डिफेंस प्रोग्राम के तहत बड़े पैमाने पर स्वदेशी कार्यक्रमों का समर्थन कर रही है और एएलएच ध्रुव और लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर सहित स्वदेशी मिसाइलों, लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों को प्राप्त करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें