तमिलनाडु कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के. एस. अलागिरी ने अपने पार्टी सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख एलंगोवन के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की।
तमिलनाडु के इरोड पूर्व क्षेत्र से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री ईवीकेएस एलंगोवन के बेटे ई तिरुमहान एवरा का बुधवार को बीमार के बाद निधन हो गया। वह 46 साल के थे। पार्टी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विधायक महान तर्कवादी नेता ईवी रामास्वामी पेरियार के परपोते थे। विधायक के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है। तमिलनाडु कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के. एस. अलागिरी ने अपने पार्टी सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कांग्रेस की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख एलंगोवन के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की।
अलागिरी ने एक शोक संदश में एवरा के निधन पर दुख जताया और एक प्रगतिशील युवा के रूप में उनकी सराहना की। उन्होंने बताया कि एवरा का बीमारी के बाद निधन हो गया। अलागिरी ने कहा, 46 वर्षीय नेता का निधन कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति है। पीएमके के संस्थापक डॉ. एस. रामदास ने भी एवरा के निधन पर शोक व्यक्त किया।