फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाएंगे सीएम विजय?: सोनिया गांधी के कार्यक्रम में होंगे शामिल, मेकेदातु बांध विवाद के बीच दौरा अहम

Sun, 15 Nov 2026 09:43 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, चेन्नई, तमिलनाडु

सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 16 नवंबर को दिल्ली में सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के विमोचन समारोह में शामिल हो सकते हैं। मेकेदातु बांध विवाद के बीच उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
तमिलनाडु के सीएम विजय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 16 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बता दें कि सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का औपचारिक विमोचन दिल्ली में होना है। सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय की मौजूदगी की संभावना है।
विज्ञापन


इससे पहले जून में भी मुख्यमंत्री विजय दिल्ली पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी।

मेकेदातु बांध के मुद्दे पर होगी चर्चा?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दिल्ली दौरा मेकेदातु बांध विवाद की पृष्ठभूमि में भी अहम माना जा रहा है। राज्य में मुख्य विपक्षी दल द्रमुक (डीएमके) ने इस मुद्दे पर सरकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की मांग की है। द्रमुक ने चेन्नई में इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक आयोजित करने के बाद मांग की कि तमिलनाडु सरकार राज्य के सांसदों और विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल लेकर प्रधानमंत्री से मिले। पार्टी का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान कर्नाटक की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना का विरोध दर्ज कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि मेकेदातु परियोजना को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच पहले से विवाद रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री विजय के संभावित दिल्ली दौरे के दौरान इस मुद्दे पर भी राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें