तमिलनाडु में एक महीने से चली आ रही सियासी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। द हिदू की खबरों के मुताबिक एमके स्टालिन को मरीना बीच पर भ्ाूख्ा हड़ताल पर बैठते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पूर्व शनिवार को पलानीसामी ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। उन्हें 122 वोट मिले, जबकि 11 वोट उनके खिलाफ दिए गए।
मतदान से पहले द्रमुक के सदस्यों को बाहर कर दिया गया, जबकि कांग्रेस और आईयूएमएल ने विरोध में वॉक आउट किया। विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं, जिनमें से एक खाली है। इस बीच डीएमके नेता एमके स्टालिन ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया।
उसके बाद मरीना बीच पर एमके स्टालिन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बहुमत पर पन्नीरसेल्वम बोले कि डीएमके विधायक तीन घंटे तक लोकतंत्र को बचाने की गुहार लगाते रहे,लेकिन हम जैसे ही बाहर गए विश्वासमत जीत लिया गया। हमें इस पर शक है। वोटरों के साथ हुआ धोखा। अंत में धर्म की ही होगी जीत।
#FLASH After all 6 divisions of MLAs in Tamil Nadu Assembly vote in favour, CM Palanisamy wins vote of confidence pic.twitter.com/zjUc6kkAGg
— ANI (@ANI_news) February 18, 2017
हंगामे के बीच तमिलनाडु विधानसभा में मतदान शुरू।
फ्लोरटेस्ट से कांग्रेस का सदन से वॉकआउट।
विधानसभा में हुए घमासान का ठीकरा डीएमके नेता एमके स्टालिन ने स्पीकर पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि स्पीकर ने खुद शर्ट फाड़ी और डीएमके विधायकों पर इल्जाम लगा दिया। शर्ट उनकी नहीं मेरी फाड़ी गई है।
3 बजे तक स्थगित हुई तमिलनाडु विधानसभा
सदन की कार्यवाही को फिर से शुरू करते हुए स्पीकर पी धानापल ने कहा कि मेरी शर्ट फाड़ी गई लेकिन फिर भी सदन की कार्यवाही को शुरू कर रहा हूं और कानून मुताबिक कार्यवाही चलेगी।
Even though I was manhandled and shirt was torn, I reconvened house. The house will function only acc to rules: P Dhanapal,TN Speaker pic.twitter.com/R3zabCJDAx
— ANI (@ANI_news) February 18, 2017
डीमके विधायक को बाहर निकालने के लिए पुलिस विधानसभा में प्रवेश कर चुकी है। भारी हंगामे के बीच स्पीकर ने सदन को 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।
DMK विधायकों को स्पीकर ने सदन से बाहर निकाला
विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी जब भी डीमके विधायकों का हंगामा शांत नहीं हुआ तो स्पीकर ने उन्हें सदन से बाहर निकालने का आदेश दे दिया। स्पीकर ने कहा, 'आप ने(डीमके विधायक) मेरी शर्ट फाड़ी, मुझे अपमानित किया। मैं कानून का पालन करते हुए अपान काम कर रहा हूं। आपने मुझे रोका, इसलिए आप लोंगों को बाहर निकालने का आदेश देता हूं।'
विधानसभा में धरने पर बैठे डीमके विधायक
डीमके विधायक सदन के अंदर सीक्रेट बैलेट की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए है। साथ ही नारे भी लगाते रहे। स्पीकर लगातार इन्हें शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।
दोबारा शुरू हुई तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही
हाई-वोल्टेज ड्रामे के हाद स्थगित हुई तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है। इससे पहले स्पीकर ने डीमके नेता स्टालिन को चर्चा के लिए बुलाया था।
हम डरे हुए हैं: मेट्टूर सेमालाई, एआईडीएमके
एआईडीमके के विधायक, मेट्टूर सेमालाई ने विधानसबा को बताया 'सभी विधायक डरे हुए हैं। मेरे कपड़े अभी भी रिजॉर्ट में ही रखे हैं। हम सभी विधायकों को बहुमत परीक्षण से पहले घर जाने की इजाजत मिलनी चाहिए।
विधानसभा में उग्र प्रदर्शन के चलते घायल हुआ एक अधिकारी
डीमके विधायकों के विधानसभा में उग्र प्रदर्शन से विधानसभा भवन में तैनात एक अधिकारी घायल हो गया। अधिकारी को अस्पताल ले जाने के लिए विधानसभा भवन में एम्बुलेंस बुलाई गई।
वरिष्ठ मंत्रियों के संग बैठक कर रहे है पलनीस्वामी
विधानसभा स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री पलनीस्वामी सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। विधानसभा दोबारा शुरू होने के बाद पार्टी का क्या रुख होगा, बैठक में इसके बारें में रणनीति बन रही है।
विधानसभा 1 बजे तक स्थगित
विधानसभा में भारी हंगामे के चलते स्पीकर ने विधानसभा को 1 बजे तक स्थगित कर दिया। साथ ही डीमके विधायकों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा में पुलिस को बुलाने का भी आदेश दिया गया।
उग्र हुआ प्रदर्शन, स्पीकर की कुर्सी तोड़ी गई
विधानसभा में डीमके विधायकों का विरोध उग्र होता जा रहा है। हंगामें के बीच डीमके विधायक कु का सेल्वम, स्पीकर के कुर्सी पर जाकर बैठ गए। स्पीकर की कुर्सी तोड़ दी गई साथ ही माइक्रोफोन को फेंक दिया गया।
विधानसभा में हंगामा, विधायकों ने फेंकी कुर्सियां
बहुमत परीक्षण से पहले विधानसभा में हंगामा जारी है। डीमके विधायक पूनगोटाई अलादी अरुणा बेंच पर चढ़ सीक्रेट बैलेट के समर्थन में नारे लगाए। वहीं कुछ डीमके विधायकों ने सीक्रेट बैलेट के समर्थन कुर्सियां उछालने लगे।
डीमके विधायकों ने स्पीकर का किया घेराव
सीक्रेट बैलेट की मांग अस्वीकार हो जाने के बाद डीमके विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष का घेराव किया। डीमके विधायकों सहित सभी विपक्षी दलों की मांग है कि सीक्रेट बैलेट के जरिए बहुमत परीक्षण किया जाए।
विधानसभा अध्यक्ष ने ठुकराई डीमके की मांग
तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष पी. धनप्पल ने डीमके की बहुमत परीक्षण को किसी और दिन टालने की मांग को ठुकरा दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने साथ ही सीक्रेट बैलेट पर बोलते हुए कहा कि, कैसे वोट करना है, यह मेरा निर्णय होगा और इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता।
कांग्रेस ने भी की सीक्रेट बैलेट की मांग
कांग्रेस विधायकों ने भी बहुमत परीक्षण साबित करने के लिए सीक्रेट बैलेट की मांग की है। कांग्रेस के साथ ही इंडियन मुस्लिम लीग ने भी सीक्रेट बैलेट की मांग का समर्थन किया है।
बहुमत परीक्षण से पहले विधायक जनता की आवाज सुने: पनीरसेल्वम
ओ पनीरसेल्वम ने विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले विधायकों को उनके क्षेत्र में जाकर जनता की राज जानने का मौका मिलना चाहिए, उसके बाद ही किसी तरह का विश्वासमत प्रस्ताव सदन में पेश होना चाहिए। साथ ही मैं आग्रह करता हूं कि सीक्रेट बैलेट के जरिए वोटिंग कराई जाए।
बहुमत साबित करने की इतनी जल्दी क्या है: स्टालिन
डीमके नेता स्टालिन ने विधानसभा में कहा कि सरकार को राज्यपाल ने बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन दिए हैं, ऐसे में बहुमत साबित करने की इतनी जल्दी क्या है? बहुमत परीक्षण तो किसी भी दिन किया जा सकता था। पनीरसेल्वम खेमे के सीक्रेट बैलेट की मांग का समर्थन करते हुए स्टालिन ने कहा, 'असली लोकतंत्र तभी होगा, जब सीक्रेट बैलेट के जरिए वोटिंग किया जाएगा।'
तमिलानाडु विधानसभा के सभी दरवाजे बंद
विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले विधानसभा भवन के सभी दरवाजे बंद किए जा चुके हैं। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष, पी धनपप्ल ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि, 'मैं विश्वास दिलाता हूं कि विधायकों उचित सुरक्षा मुहैयै करायी जाएगी।'
पनीरसेल्वम गुट ने की सीक्रेट बैलेट की मांग
बहुमत परीक्षण शुरू होने से पहले पनीरसेल्मव गुट के विधायकों ने सीक्रेट बैलेट की मांग करते हुए विधानसभा में नारे लगाए। पनीरसेल्वम गुट का कहना है कि कई विधायकों को शशिकला गुट ने जबरन रिजार्ट में रखा है। सीक्रेट बैलेट होने से वे विधायक पलनीस्वामी के विरोध में वोट कर सकते हैं।
मीडिया को विधानसभा में जाने से रोक
तमिलनाडु विधानसभा के सुरक्षाबलों ने मीडिया को विधानसभा भवन में जाने से रोक दिया है, जिसके बाद काफी देर तक पुलिस और मीडियाकर्मियों में बहस होती रही।
शुरू हुआ तमिलनाडु विधानसभा का विशेष सत्र-
तमिलनाडु विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो चुका है। नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री पलनीस्वामी ने विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पेश कर दिया है। तमिलनाडु विधानसभा में पिछले 29 साल में यह पहला मौका है जब सरकार इस तरह से सदन में बहुमत साबित करेगी।
रिजार्ट से निकल विधानसभा पहुंच रहें हैं एआईडीएमके विधायक
लगभग एक हफ्ते से रिजार्ट में रह रहे एआईडीएमके विधायक आज विधानसभा में होने वाले बहुमत परीक्षण से पहले विधानसभा भवन पहुंच रहे है। डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने आरोप लगाया कि विधायकों को कैदियों की तरह बसों में भरकर लाया जा रहा है।
DMK विधायकों ने पनीरसेल्वम के समर्थन में लगाए नारे
बहुमत परीक्षण से पहले DMK के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन, पार्टी के अन्य विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे। विधानसभा भवन के गार्डों की तलाशी से नाराज लेने से गुस्साए एमके स्टालिन, विधायकों के संग विधानसभा से बाहर आए और पलनीस्वामी के खिलाफ और पनीरसेल्वम के समर्थन में नारे लगाए।
कांग्रेस के सभी विधायक पलनीस्वामी के खिलाफ करेंगे वोट: राहुल गांधी
कांग्रेस ने तमिलनाडु में जारी राजनितिक उठा-पटक के बीच अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वह विधानसभा में पलनीस्वामी सरकार के विश्वासमत के खिलाफ मतदान करेगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु कांग्रेस को निर्देश देते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक विधानसभा में ईके पलनीस्वामी के खिलाफ मतदान करेंगे।
विश्वासमत की पूर्व संध्या पर पलनीस्वामी गुट को शुक्रवार को उस वक्त झटका लगा जब विधायक और राज्य के पूर्व डीजीपी आर नटराज ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करेंगे।
नटराज के इस कदम से 234 सदस्यों वाली विधानसभा में पलनीस्वामी के कथित समर्थक विधायकों की संख्या कम हो कर 123 रह गई है। अन्नाद्रमुक ने वरिष्ठ पार्टी नेता केए सेनगोट्टायन को सदन में पार्टी का नेता चुना है। तमिलनाडु विधानसभा में पिछले 30 साल में यह पहला मौका है जब सरकार इस तरह से सदन में बहुमत साबित करेगी।
उधर, द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि उनकी पार्टी शनिवार को पलनीस्वामी सरकार के विश्वासमत के खिलाफ मतदान करेगी। विश्वासमत को लेकर कांग्रेस ने अभी अपना रुख साफ नहीं किया है। तमिलनाडु कांग्रेस समिति के प्रमुख सू थिरूनावुक्करासर ने कहा कि पार्टी आला कमान की सलाह के बाद वोटिंग पर शनिवार को ही फैसला किया जाएगा। तमिलनाडु में द्रमुक के 89 जबकि कांग्रेस के 8 विधायक हैं।