Sri Lanka Navy: श्रीलंकाई नौसेना ने पुडुकोटाई जिले के कोट्टईपट्टिनम के 4 मछुआरों और नागापट्टिनम के 12 मछुआरों को अनालाईतीवू में गिरफ्तार किया था। उधर, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने श्रीलंकाई नौसेना की ओर से गिरफ्तार किए गए मछुआरों की सकुशल वापसी के लिए विदेशी मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है।
श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मार्च को श्रीलंकाई जल क्षेत्र से भारतीय मछुआरों को खदेड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में 16 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दो नौका भी जब्त किए गए। श्रीलंकाई नौसेना ने यह जानकारी दी है।
अब तक की जानकारी के अनुसार श्रीलंकाई नौसेना ने पुडुकोटाई जिले के कोट्टईपट्टिनम के 4 मछुआरों और नागापट्टिनम के 12 मछुआरों को अनालाईतीवू में गिरफ्तार किया था। उधर, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने श्रीलंकाई नौसेना की ओर से गिरफ्तार किए गए मछुआरों की सकुशल वापसी के लिए विदेशी मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। उन्होंने विदेश मंत्री से गुहार लगाई है कि विदेश मंत्रालय की ओर से इस मामले में हस्तक्षेप किया जाए ताकि जल्द से जल्द गिरफ्तार मछुआरों की सकुशल रिहाई सुनिश्चित हो सके।