पश्चिम बंगाल में अगले होने वाले विधानसभा के मद्देनजर सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में सियासी घमासान रोज बढ़ता जा रहा है। तृणमूल के बागियों ने भाजपा में शामिल होकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
हाल में भाजपा में आए तृणमूल के बागी सांसद सुनील मोंडल को विरोध का सामना करना पड़ा। शनिवार को मोंडल को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और नारेबाजी की। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता स्थित भाजपा के दफ्तर पहुंचे।
जहां, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के बाहर उनकी गाड़ी को घेर लिया। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और नारेबाजी भी की। सांसद मोंडल 19 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे।