फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: कोलकाता में टीएमसी के दो गुटों के बीच टकराव, पथराव में एक की मौत; भाजपा की महिला नेता पर हमला

Sun, 28 Apr 2024 03:30 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे स्थानीय पार्षद के लिए काम करने वाले टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के बागुईआटी क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो गुटों के बीच आपसी झड़प में एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि अर्जुनपुर पश्चिमपारा में शनिवार की रात में झड़प हुई। इस झड़प के दौरान दोनों गुटों के बीच पथराव भी हुआ। इस पथराव में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संजीव दास उर्फ पोटला के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि संजय दास के खिलाफ आर्म्स एक्ट से जुड़े 11 मामले दर्ज थे। 
विज्ञापन


इस घटना में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे स्थानीय पार्षद के लिए काम करने वाले टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ है। उन्होंने दावा किया कि मृतक को रॉड से पीटा गया है।

एक अन्य घटना में भाजपा की एक महिला नेता ने दक्षिण कोलकाता के आनंनदपुर में टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने दावा किया कि उनपर धारदार हथियार से हमला किया गया है। उन्होंने बताया कि हमला तब हुआ जब वह पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैनर और पोस्टर लगा रही थी। बता दें कि कोलकाता में एक जून को मतदान होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें