बता दें कि बंगाल में पिछले कई दिनों से बंगाल में हिंसा जारी है। बीजेपी और त्रिणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं बीच लगातार झड़प हो रही है इसमें कई विपक्षी पार्टी के प्रत्याशियों की मौत हो गई है। बांकुरा के रानीबांध में टीएम कार्यकर्ताओं के हमले में एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई थी।बीजेपी कार्यकर्ता अजीत मुर्मु को बांकुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
बीरभूम जिले में बीजेपी प्रेसिडेंट रामकृष्ण रॉय ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वे बीजेपी के उम्मीदवार जो नॉमिनेशन करने जा रहे थे उन्हें धमकी दे रहे हैं। टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा इस हरकत के बारे में हमने सोचा भी नहीं था।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा एक उम्मीदवार राजनगर सीट से नॉमिनेशन फाइल करने में सफल हो गया है। इसलिए त्रिणमूल जिला परिषद की सभी सीटें जीतने में कामयाब हो गया है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय सचिल राहुल सिन्हा ने कहा कि यह जीत बम और बंदूकों की संस्कृति का प्रतीक है, न कि लोगों की।वे चुनाव से पहले लोगों को डरा धमका रहे हैं और अब कह रहे हैं कि विकास की जीत हो रही है।