फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC: पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर बोला हमला, तो टीएमसी बोली- प्रधानमंत्री इतने नकारात्मक क्यों हैं

Thu, 27 Jul 2023 07:07 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तृणमूल कांग्रेस ने पीएम मोदी के बयान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने नकारात्मक क्यों हो रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि विपक्ष ने नाम बदला है, लेकिन इनका तरीका वही है, जो दुश्मनों ने अपनाया है।
विज्ञापन
डेरेक ओ ब्रायन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी ने गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए 26 दलों के विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर निशाना साधा। इसके बाद, अब तृणमूल कांग्रेस ने का बयान सामने आया है। टीएमसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने नकारात्मक क्यों हो रहे हैं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा था कि विपक्ष ने नाम बदला है, लेकिन इनका तरीका वही है, जो दुश्मनों ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि इंडिया नाम तो ईस्ट इंडिया कंपनी में भी था। ये नाम भारत भक्ति दिखाने के लिए नहीं था, बल्कि देश को लूटने के इरादे से लगाया गया था। कांग्रेस के शासनकाल में स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) बना था, इसमें भी इंडिया था, लेकिन इसका मकसद आतंकवाद था। बाद में इसका नाम बदलकर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया हो गया। लेकिन, सिर्फ नाम नया था, काम वही पुराना।

पीएम मोदी की टिप्पणी का जवाब देते हुए टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि हैलो प्रधानमंत्री मोदी, आप लगातार हमारे नए नाम पर हमला कर रहे हैं। इंडिया, जीतेगा भारत... उन्होंने कहा कि आप ऐसे ही इंडिया के बारे में प्रतिक्रिया देते रहें, नकारात्मक बनें और हम इसका प्रचार-प्रसार जारी रखेंगे। जीतेगा भारत...
विज्ञापन


पीएम ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि विपक्षी दलों ने 'इंडिया' नाम रखकर दुश्मनों जैसा तरीका अपनाया है। इंडिया नाम तो ईस्ट इंडिया कंपनी में भी था। इंडिया नाम भारत भक्ति दिखाने के लिए नहीं था, बल्कि देश को लूटने के इरादे से लगाया गया था। इसी तरह यूपीए का नाम बदला गया है ताकि ये कर्ज माफी के नाम पर किसानों से विश्वासघात छिपा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें