फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: घर के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं ममता बनर्जी की भतीजी; आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 01 Sep 2026 03:19 PM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, कोलकाता

सार

ममता बनर्जी की भतीजी ब्रिष्टि मुखोपाध्याय ने मंगलवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, ममता बनर्जी के चचेरे भाई निहार मुखोपाध्याय की बेटी ब्रिष्टि मुखोपाध्याय ने बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चचेरे भाई निहार मुखोपाध्याय की बेटी ब्रिष्टि मुखोपाध्याय मंगलवार को बीरभूम के रामपुरहाट स्थित अपने घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिवार के मुताबिक, ब्रिष्टि पिछले पांच-छह वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। वहीं, शिक्षक भर्ती में अनियमितता के आरोपों, नौकरी रद्द करने वाली सूची में नाम और पति से चल रहे तलाक के मामले को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला शव
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह रामपुरहाट थाना क्षेत्र के कुसुंबा गांव स्थित घर की दूसरी मंजिल पर ब्रिष्टि मुखोपाध्याय फंदे से लटकी मिलीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर रामपुरहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं
ब्रिष्टि मुखोपाध्याय ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



'पांच-छह साल से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी'
ब्रिष्टि के पिता निहार मुखोपाध्याय ने कहा, 'मेरी बेटी करीब पांच-छह साल से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। हम नियमित रूप से उसे डॉक्टर को दिखाते थे। आज यह सब कैसे हो गया, मुझे नहीं पता। उस समय हम घर के ग्राउंड फ्लोर पर थे।' रामपुरहाट पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने के साथ-साथ उन परिस्थितियों का भी पता लगा रही है, जिनके बीच ब्रिष्टि की मौत हुई।

शिक्षक भर्ती में अनियमितता के लगे थे आरोप
गौरतलब है कि राज्य में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती और सरकारी स्कूलों में ग्रुप-सी पदों पर हुई नियुक्तियों को लेकर सामने आए भ्रष्टाचार के आरोपों में ब्रिष्टि मुखोपाध्याय का नाम भी सामने आया था। आरोप लगाया गया था कि उन्हें अनियमितताओं के जरिए नौकरी मिली थी। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन की ओर से जारी नौकरी रद्द किए जाने वाले अभ्यर्थियों की सूची में भी ब्रिष्टि मुखोपाध्याय का नाम शामिल था। सूची में उनका नाम 608वें स्थान पर था। हालांकि, नौकरी ज्वाइन करने के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।

पति से तलाक का मामला भी चल रहा था
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, ब्रिष्टि मुखोपाध्याय और उनके पति के बीच पिछले कुछ महीनों से तलाक का मामला चल रहा था। उनकी शादी रामपुरहाट थाना क्षेत्र के आयाश गांव में हुई थी। यह भी बताया गया है कि उनका 12 साल का एक बच्चा है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं उनकी मौत का संबंध पारिवारिक परिस्थितियों से तो नहीं था।

रामपुरहाट में ही है ममता बनर्जी का पैतृक घर
ममता बनर्जी का पैतृक घर रामपुरहाट ब्लॉक नंबर-1 के चाकाईपुर गांव में है। उनके मामा का घर भी कुसुंबा गांव में पैतृक घर के काफी करीब है। ममता बनर्जी के मामा अनिल मुखोपाध्याय और उनके बेटे निहार मुखोपाध्याय का परिवार कुसुंबा गांव में ही रहता है। इसी परिवार की बेटी ब्रिष्टि मुखोपाध्याय की मंगलवार को मौत हुई है।

ये भी पढ़ें: नीट प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट: सभी एफआईआर रद्द; पीड़ित परिवरों को मिलेगा मुआवजा, 2873 लोगों पर कार्रवाई क्यों?
विज्ञापन


इलाके में पसरा मातम
ब्रिष्टि की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मौत की स्पष्ट वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें