फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया में नेताओं की बयानबाजी उनकी निजी राय: चुनावी हार के बाद TMC का बयान, कहा- पार्टी का इससे लेना-देना नहीं

Wed, 06 May 2026 11:44 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी ने अपने नेताओं के बयानों से किनारा कर लिया है। पार्टी ने कहा कि मीडिया या सोशल मीडिया पर नेताओं की बातें उनकी निजी राय हैं। इसे पार्टी का आधिकारिक रुख न समझा जाए।
विज्ञापन
टीएमसी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में हुए सत्ता परिवर्तन ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) के भीतर की हलचल तेज कर दी है। इस चुनावी माहौल के बीच पार्टी ने एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है। टीएमसी ने अपने नेताओं को सख्त हिदायत देते हुए साफ कर दिया है कि वे मीडिया में जो भी कह रहे हैं, उसे पार्टी का आधिकारिक फैसला न समझा जाए।
विज्ञापन


दरअसल, चुनाव के नतीजों के बाद से कई नेताओं ने मीडिया और सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी थी। इन बयानों को लोगों ने पार्टी का रुख मान लिया। इससे पार्टी के अंदर और बाहर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। इस भ्रम को दूर करने के लिए पार्टी नेतृत्व ने एक बयान जारी किया है।

ये भी पढ़ें: West Bengal Violence: शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या, भाजपा ने टीएमसी पर लगाया आरोप
विज्ञापन


पार्टी ने बयान में क्या कहा?
पार्टी ने अपने बयान में कहा, 'हमें पता चला है कि कुछ नेताओं ने हाल ही में मीडिया में अपने विचार व्यक्त किए हैं जिन्हें पार्टी की आधिकारिक स्थिति के रूप में माना जा रहा है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि मीडिया में दिए गए या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए ऐसे सभी बयान संबंधित व्यक्तियों के निजी विचार हैं। इन्हें पार्टी के अधिकृत चैनलों के माध्यम से आधिकारिक रूप से सूचित किए जाने तक पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं माना जाना चाहिए।'
विज्ञापन


15 साल के बाद सत्ता बदली
बता दें कि बंगाल चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है। इस बार सत्ताधारी टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। वहीं, पिछले 15 साल से बंगाल की सत्ता पर काबिज टीएमसी को केवल 80 सीटें ही मिली हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें