फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमसी का आरोप: जॉन बारला को मंत्री बनाना, बंगाल के विभाजन को भाजपा का समर्थन

Fri, 09 Jul 2021 03:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलकाता

सार

  • मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से सांसद जॉन बारला को मंत्री बनाना तृणमूल कांग्रेस को रास नहीं आ रहा, टीएमसी ने इसे लेकर भाजपा पर बंगाल विभाजन के समर्थन का आरोप लगाया है।
  • बारला ने हाल ही में राज्य से क्षेत्र को अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की थी।
विज्ञापन
Alipurduar MP John Barla - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अलीपुरद्वार के सांसद जॉन बारला को केंद्रीय मंत्री बनाना यह साबित करता है कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के विभाजन का समर्थन करती है।

विज्ञापन


उत्तर बंगाल में भाजपा की पैठ बढ़ाने के मुख्य रणनीतिकारों में से एक बारला ने हाल में राज्य से क्षेत्र को अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री के तौर पर शामिल किया गया है।

तृणमूल नेता सौगत राय ने कहा, पिछले दो वर्षों से बारला विभाजन समर्थक हैं, मैंने उन्हें कभी सदन में ठीक से बोलते हुए नहीं देखा, वह किस तरह के मंत्री होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी राज्य के विभाजन के पक्ष नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी को महसूस हुआ कि वह एक अच्छे मंत्री साबित होंगे और लोगों के लिए काम कर सकेंगे इसलिए उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें