फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'अगर टीएमसी को ज्यादा महत्व नहीं दिया तो...,' विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे पर ममता का बड़ा बयान

Fri, 19 Jan 2024 11:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

West Bengal: ममता बनर्जी ने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि  अगर उनकी पार्टी को उचित महत्व नहीं दिया गया, तो वह राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी आम चुनाव के लिए विपक्षी गंठबंधन 'इंडिया' के सामने सीट बंटवारे की चुनौती बनी हुई है। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर (सीट बंटवारे में) उचित महत्व नहीं दिया गया, तो उनकी पार्टी राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में पार्टी की जिला इकाई के साथ बंद कमरे में बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपना रुख स्पष्ट किया। मुर्शिदाबाद को पारंपरिक रूप से कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। बैठक के दौरान उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिले की तीनों लोकसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो। उन्होंने पार्टी के नेताओं से चुनावी लड़ाई के लिए कमर कसने को कहा। 

2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल बहरामपुर सीट को बरकरार रखने में कामयाबी मिली थी। इस सीट को कांग्रेस के पांच बार सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौथरी ने हासिल किया था।
विज्ञापन




तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'हमारी पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि तृणमूल कांग्रेस इंडिया गठबंधन के सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है। लेकिन, बंगाल में तृणमूल को दरकिनार कर अगर आरएसपी, भाकपा, माकपा को ज्यादा महत्व दिया जाता है तो हम अपना रास्ता खुद बनाएंगे और सभी 42 सीटों पर लड़ने और जीतने की तैयारी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें