अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होने के बाद पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार किया है। टीएमसी सांसद व वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने कहा- मिथुन चक्रवर्ती आज के सिने सितारा नहीं हैं। वे गुजरे जमाने के अभिनेता हैं। वह चार बार पार्टियां बदल चुके हैं। वह मूल रूप से नक्सली हैं। इसके बाद वे माकपा में गए और उसके बाद टीएमसी में आए। उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया गया।
रॉय ने आरोप लगाया कि भाजपा ने ईडी के केस को लेकर उन्हें धमकाया, इसके बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। जनता के बीच उनकी कोई विश्ववसनीयता, सम्मान व प्रभाव नहीं है।
बता दें, ख्यात अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती रविवार को कोलकाता के परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी की रैली के मौके पर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने उनकी आलोचना की।