टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि करदाताओं के पैसे से सबसे ज्यादा विदेश की यात्रा करने वाले पीएम मोदी हैं, फिर भी पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर अलग-थलग करने में नाकाम रहे। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पाकिस्तान आर्मी चीफ की मुलाकात पर भी जताई नाराजगी।
पीएम नरेंद्र मोदी अभी अपने पांच देशों की यात्रा पर हैं। दूसरी ओर उनकी इन यात्रा को लेकर देश की सियासत में गर्माहट बढ़ गई है। कारण है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के दौरे पर सवाल उठाया है। उन्होंने पीएम मोदी को घूमने वाले प्रधानमंत्री बताया। मोइत्रा ने कहा कि पीएम मोदी की इतनी विदेश यात्राओं और कूटनीतिक प्रयासों के बाद भी भारत पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग क्यों नहीं कर पाया।
करदाताओं के पैसे से विदेश यात्रा करने का आरोप
पीएम मोदी का पांच देशों का दौरा
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया के एक हफ्ते के दौरे पर रवाना हुए। ब्राजील में वे ब्रिक्स सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि हम मिलकर एक शांतिपूर्ण, न्यायसंगत, लोकतांत्रिक और संतुलित बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था की दिशा में काम कर रहे हैं।