फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S Jaishankar: टीएमसी सांसद ने पूछा- क्या विदेश मंत्री को भूलने की बीमारी है? पिता के बयान का किया जिक्र

Wed, 22 Feb 2023 08:11 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयशंकर ने कहा कि उनके पिता डॉ. के सुब्रमण्यम को 1980 में इंदिरा गांधी की सरकार में रक्षा उत्पादन के सचिव पद से हटा दिया गया था। साथ ही राजीव गांधी की सरकार में उनके पिता से जूनियर अधिकारी को उनसे पहले प्रमोट कर दिया गया था। 
विज्ञापन
S Jaishankar - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व  नौकरशाह जवाहर सरकार ने सवाल किया है कि क्या विदेश मंत्री एस जयशंकर को भूलने की बीमारी है? या वह भाजपा सरकार द्वारा विदेश मंत्री बनाए जाने की वजह से उनकी तारीफ कर रहे हैं? बता दें कि एक हालिया इंटरव्यू में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आरोप लगाए कि कांग्रेस की इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सरकार में उनके पिता के साथ सही सलूक नहीं किया गया। इसी दावे को लेकर जवाहर सरकार ने एस जयशंकर  को लेकर उक्त  सवाल पूछे। 

विज्ञापन


बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में एस जयशंकर ने पूर्व की कांग्रेस सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनके पिता डॉ. के सुब्रमण्यम को 1980 में इंदिरा गांधी की सरकार में रक्षा उत्पादन के सचिव पद से हटा दिया गया था। साथ ही राजीव गांधी की सरकार में उनके पिता से जूनियर अधिकारी को उनसे पहले प्रमोट कर दिया गया था। एस जयशंकर ने दावा किया कि उनके पिता रक्षा मामलों में सबसे ज्यादा ज्ञानवान अधिकारी थे, इसके बावजूद उनके साथ ऐसा किया गया। 

डॉ. जयशंकर के इस बयान को लेकर टीएमसी सांसद जवाहर सरकार ने ट्वीट करते हुए एस जयशंकर के पिता के गुजरात दंगे को लेकर दिए गए बयान का जिक्र किया और लिखा 'के. सुब्रमण्यम ने कहा था कि गुजरात में धर्म की हत्या हुई। जो लोग मासूम लोगों की रक्षा नहीं कर सके वह अधर्म के दोषी हैं। राम गुजरात के असुर शासकों के खिलाफ अपने धनुष बाण का इस्तेमाल करेंगे।' इसके बाद जवाहर सरकार ने लिखा 'बेटे को शर्म आनी चाहिए जो असुरों की सेवा कर रहा है।'
विज्ञापन


जवाहर सरकार ने ये भी कहा कि जयशंकर ने कांग्रेस के कार्यकाल में उनके प्रति ईमानदार रहकर काम किया और बढ़िया जगह पर तैनाती का फायदा उठाया लेकिन अब उनके मन में गांधी परिवार के लिए आक्रोश आ गया है? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें