मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां लोकसभा में
- फोटो : PTI
तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां फिर एक बार अपने अंदाज के चलते सुर्खियों में हैं। बंगाली एक्ट्रेस नुसरत ने हाल ही में अपने ब्यॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी की है। बता दें कि शादी के बाद 25 जून को नुसरत पहली बार संसद पहुंचीं और उन्होंने शपथ ली। इस दौरान उनकी मांग का सिंदूर चर्चा का विषय बना। आपको याद होगा कि पहले नुसरत चुनाव जीतने के बाद जब पहली बार संसद पहुंचीं थीं तो उन्हें उनके कपड़ों को लेकर ट्रोल किया गया था।
मांग में सिंदूर, हाथ में मेहंदी, लाल चूड़ा और साड़ी... नुसरत इस बार एकदम इंडियन स्टाइल में संसद पहुंचीं। इस बार नुसरत अपनी मांग में भरे सिंदूर को लेकर लोगों के निशाने पर आईं। लोगों का कहना था कि नुसरत एक मुस्लिम महिला हैं तो वो सिंदूर कैसे लगा सकती हैं। मांग में सिंदूर देख नुसरत से ये सवाल किया जा रहा था कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है।
वहीं इस मामले पर नुसरत ने कहा कि वो इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा, वो जन्म से इस्लाम को मानती आई हैं और हमेशा इस्लाम को मानेंगी। लेकिन शादी के बाद वो अपने पति के घर के रीति रिवाज़ों को भी फॉलो करेंगी।