फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forgery case: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी पर शिकंजा, सुमित रॉय पर धोखाधड़ी और जालसाजी का नया केस दर्ज

Sun, 21 Jun 2026 04:02 PM IST
Pavan पीटीआई, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित रॉय के खिलाफ पश्चिम मेदिनीपुर के देबरा थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। फरार चल रहे सुमित पहले से भूमि कब्जा मामले में भी आरोपी हैं। शिकायत में पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा का नाम भी शामिल है। पुलिस और सीआईडी मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी, टीएमसी नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी सहयोगी सुमित रॉय की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का नया मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- PM Modi at Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक क्यों रुके रहे PM मोदी? NEET परीक्षा से जुड़ा है मामला

जमीन कब्जा मामले में आरोपी हैं सुमित राय
पुलिस के अनुसार, सुमित रॉय पहले से ही एक कथित जमीन कब्जा मामले में आरोपी हैं। इस मामले में उनकी तलाश की जा रही है और पश्चिम बंगाल पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। सुमित रॉय काफी समय से फरार बताए जा रहे हैं। हाल ही में पुलिस ने सुमित रॉय की तलाश में कोलकाता स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन वह वहां नहीं मिले।
विज्ञापन


देबरा थाने में दर्ज हुआ नया मामला
रविवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के देबरा थाने में सुमित रॉय के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि रॉय ने फर्जीवाड़ा और धोखे से संबंधित गतिविधियों को अंजाम दिया। इस मामले में गिरफ्तार पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा का नाम भी शिकायत में शामिल किया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आरोपों के बारे में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

सीआईडी कर रही शिकायत की जांच
राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेजों और तथ्यों को खंगाला जा रहा है और जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस को हर संभव सहायता दी जाएगी। अधिकारी ने कहा, 'हम शिकायत की सामग्री की जांच कर रहे हैं और संबंधित दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं। सभी आरोपों का सबूतों के आधार पर सत्यापन किया जाएगा और उसके बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी'।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- भारत-EU व्यापार समझौता: दिसंबर में हस्ताक्षर, फरवरी-मार्च में होगा लागू; केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का एलान

सभी नामजद लोगों से होगी पूछताछ
पुलिस का कहना है कि शिकायत में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि कथित अपराध में उनकी कोई भूमिका थी या नहीं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा को हाल ही में शालबनी पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं, सुमित रॉय की तलाश अभी भी जारी है और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें