फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता से मिले कासिम: बोले- पता चली ऋतब्रत की सच्चाई, लौटना चाहते हैं कई विधायक; क्या बागी गुट में भी बगावत?

Tue, 25 Aug 2026 06:09 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, कोलकाता।

सार

तृणमूल कांग्रेस में फूट के बीच ऋतब्रत बनर्जी के बागी गुट में गए विधायक मोहम्मद कासिम सिद्दीकी अब ममता बनर्जी के खेमे में लौट आए हैं। ममता से मुलाकात के बाद उन्होंने दावा किया कि बागी गुट के कई विधायक भी वापस आना चाहते हैं। कासिम ने कहा कि धीरे-धीरे सभी को ऋतब्रत बनर्जी की सच्चाई पता चल रही है और वहां मौजूद विधायक ज्यादा दिन उस गुट में नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
कासिम सिद्दीकी, टीएमसी विधायक - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच विधायक मोहम्मद कासिम सिद्दीकी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल कई विधायक वापस लौटना चाहते हैं। कासिम सिद्दीकी सोमवार को तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी से मिलने उनके आवास पहुंचे। वह खुद कुछ समय पहले ऋतब्रत बनर्जी के साथ चले गए थे, लेकिन अब फिर ममता बनर्जी के खेमे में लौट आए हैं।
विज्ञापन


कासिम सिद्दीकी ने क्या-क्या कहा? 
पूर्व सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात से पहले कासिम ने कहा कि हम दीदी के पास आए हैं। बातचीत करेंगे। मैं हमेशा दीदी के पास आता रहता हूं। आज भी आया हूं। उन्होंने इसके बाद बागी गुट पर निशाना साधा। कासिम ने कहा कि वहां मौजूद कई विधायक वापस आना चाहते हैं। धीरे-धीरे सभी को ऋतब्रत बनर्जी की सच्चाई पता चल रही है। कासिम ने यह भी दावा किया कि जो विधायक अभी ऋतब्रत के साथ हैं, वे वहां ज्यादा दिन नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे वहां सिर्फ कुछ दिनों के लिए हैं। वे वापस आएंगे।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में फिर पैर पसार रहा लश्कर: सिंध में एक साल में बनाए सात मरकज-मस्जिदें, चोरी छिपे कौन कर रहा मदद?
विज्ञापन


कासिम के बयान से क्यों बढ़ी हलचल
कासिम का यह बयान इसलिए अहम है क्योंकि वह खुद बागी गुट का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में उनके लौटने और दूसरे विधायकों की वापसी का दावा करने से तृणमूल कांग्रेस के भीतर नए राजनीतिक समीकरण की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, कासिम ने उन विधायकों के नाम नहीं बताए, जिनके लौटने का दावा किया है।

कैसे हुई थी टीएमसी में फूट?
तृणमूल कांग्रेस के भीतर मतभेद बढ़ने के बाद पार्टी के विधायकों का एक गुट ऋतब्रत बनर्जी के साथ अलग हो गया था। इसके बाद पार्टी के भीतर साफ तौर पर दो खेमे बन गए। एक तरफ ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला खेमा था। दूसरी तरफ ऋतब्रत बनर्जी के साथ गए विधायक थे। दोनों पक्षों के बीच विधायी नेतृत्व और पार्टी के प्रतिनिधित्व को लेकर टकराव बढ़ गया।
विज्ञापन


बागी गुट ने खुद को असली तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधि बताया और विधानसभा में अलग नेतृत्व का दावा किया। इसके बाद मामला राजनीतिक विवाद से आगे बढ़कर कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, इसके बाद टीएमसी के 20 सांसदों ने भी पार्टी से नाता तोड़ लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें