तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक परेश राम दास को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ दुष्कर्म, जबरन वसूली और चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
बारुईपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया। वह काफी समय से फरार थे। वह दक्षिण 24 परगना जिले की कैनिंग पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक हैं।
मुंबई जाने की तैयारी में थे विधायक?
पुलिस के मुताबिक, परेश राम दास सोमवार दोपहर कोलकाता एयरपोर्ट पर पकड़े गए। वह मुंबई जाने के लिए विमान पकड़ने वाले थे। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से कहा, वह काफी समय से फरार थे। हमारी टीम आज उन्हें एयरपोर्ट से पकड़ने में कामयाब रही।
विज्ञापन
कब कोर्ट में पेश किए जाएंगे?
पुलिस विधायक को दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर ले जाएगी। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।