फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता के कथित वीडियो ने शुरू किया विवाद, विपक्षी खेमे के सदस्यों को पीटने की दे रहे थे धमकी

Fri, 15 Apr 2022 11:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मुर्शिदाबाद में टीएमसी के स्थानीय नेता के अफरोज सरकार के इस बयान पर वरिष्ठ टीएमसी नेता और राज्य सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा कि मुझे इस बारे में पता नहीं है कि वहां असल में क्या हुआ, लेकिन पार्टी ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती है।
विज्ञापन
टीएमसी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी खेमे के सदस्यों को धमकाते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता का कथित वीडियो सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल में नया विवाद खड़ा हो गया है। मुर्शिदाबाद जिले के एक स्थानीय टीएमसी नेता इस वीडियो में विपक्षी सदस्यों को धमकी देते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अगर वह दुष्कर्म के मामलों में प्रदर्शन करते हुए अपने दावों के सबूत उपलब्ध कराने में असफल रहे तो उन्हें पीटा जाएगा। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार टीएमसी की भागबंगोला ब्लॉक-1 समिति के अध्यक्ष अफरोज सरकार यह कहते हुए भी सुने गए कि पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए इन तरीकों से कोई मदद नहीं मिलेगी। वह वीडियो में कहते हैं, 'अगर ये मामला दुष्कर्म का है तो दावे सिद्ध किए जाने चाहिए। अगर आपने ऐसा नहीं किया और सीमा पार की तो हम आपको डंडों से पीटेंगे और चुप कराएंगे।'

वह आगे कहते हैं, 'मैं किसी से डरता नही हूं। हमारी नेता ममता बनर्जी का भले ही खुद का कोई बेटा न हो, लेकिन मैं उनका बेटा हूं।' पीटीआई ने इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में एक स्थानीय नादिया नेता के बेटे को गिरफ्तार किए जाने के बाद राज्य में सत्तारूढ़ दल हाल ही में एक सियासी तूफान की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन


सरकार के इस बयान पर वरिष्ठ टीएमसी नेता और राज्य सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा कि मुझे इस बारे में पता नहीं है कि वहां असल में क्या हुआ, लेकिन पार्टी ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी बयान को इतना महत्व नहीं दे देना चाहिए। वहीं, सीपीआई (एम) के नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा सरकार का यह बयान टीएमसी सदस्यों की मानसिकता दिखाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें