फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या, दो घंटे बंद रहा नेशनल हाईवे

Tue, 05 Jun 2018 06:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में कुछ बदमाशों ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि सोमवार की रात हावड़ा के बगनान इलाके के बूथ स्तर के सचिव मोहम्मद मोहसिन खान घर लौट रहे थे। कुछ बदमाशों ने उन्हें हतुरिया गांव में गोली मार दी। 

विज्ञापन


खान की पत्नी टीएमसी की ग्राम पंचायत सदस्य हैं। खान की हत्या का विरोध करते हुए गांववासियों ने हतुरिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-6 को दो घंटे के लिए बंद कर दिया। उनकी मांग थी कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने कहा कि उसने इस संबंध में पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें