फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: सरकारी दफ्तर में पिस्टल दिखाती नजर आईं टीएमसी नेता, फोटो वायरल होने के बाद बवाल

Tue, 07 Dec 2021 03:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, इंग्लिश बाजार, पश्चिम बंगाल

सार

मृणालिनी मंडल ओल्ड मालदा पंचायत समिति की अध्यक्ष हैं। मैती टीएमसी की जिला महिला इकाई की अध्यक्ष भी हैं। 
विज्ञापन
टीएमसी नेता मृणालिनी मंडल का सोशल मीडिया में वायरल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी को लेकर नया विवाद सामने आया है। राज्य के मालदा जिले के एक सरकारी दफ्तर में बैठीं टीएमसी नेता मृणालिनी मंडल मैती का एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वह हाथ में पिस्टल लिए कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं। इससे सियासी विवाद पैदा हो गया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस फोटो की अमर उजाला डॉटकॉम पुष्टि नहीं करता है। इसमें मृणालिनी मंडल अपनी सरकारी कुर्सी पर हाथ में पिस्टल लिए बैठी दिखाई दे रही हैं। वह ओल्ड मालदा पंचायत समिति की अध्यक्ष हैं। मैती टीएमसी की जिला महिला इकाई की अध्यक्ष भी हैं। 

बंगाल को विस्फोटक का गोदाम बनाया :  भाजपा
इसे लेकर भाजपा ने टीएमसी पर हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि सत्तारूढ़ दल ने राज्य को विस्फोटकों को गोदाम बनाकर कर रख दिया है। यदि  मंडल की तलाशी ली जाएगी तो पुलिस को बम व राइफल्स भी मिल जाएंगे। भाजपा के मालदा जिला अध्यक्ष गोविंद चंद्र मंडल ने कहा कि पुलिस नौकरी जाने के भय से अपना दायित्व नहीं निभा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस जांच करेगी पिस्टल असली है या नकली: टीएमसी
उधर, टीएमसी ने कहा है कि पुलिस इस मामले को देखेगी। बंगाल में सत्तारूढ़ दल के राज्य महासचिव कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा कि सरकारी कुर्सी पर बैठते वक्त कोई भी बंदूक से नहीं खेल सकता। पुलिस मामले की जांच करेगी और देखेगी कि यह असली पिस्टल है या खिलौना पिस्टल। 

पीटीआई ने मृणालिनी मंडल मैती से इस बारे में प्रतिक्रिया जानना चाही, लेकिन बार बार प्रयास के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो सका। यह पहला मौका नहीं है, जब मंडल का नाम विवादों में आया है। इससे पहले उनके पति पर क्षेत्र के क्षेत्र के विकास खंड अधिकारी को उनके कक्ष में मारने का आरोप लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें