फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: 'मतदाता सूची में गड़बड़ियां थीं', महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राहुल के ट्वीट का TMC नेता ने किया समर्थन

Sat, 07 Jun 2025 06:29 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने महाराष्ट्र चुनाव को लेकर राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां थीं। सीएम बनर्जी ने बंगाल में सबसे पहले यह गड़बड़ी पकड़ी थी। उन्होंने बंगाल विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लाए जा रहे प्रस्ताव पर भी टीएमसी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यह देश का मामला है और टीएमसी इस पर कोई राजनीति नहीं करेगी। 
विज्ञापन
टीएमसी नेता कुणाल घोष। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट का टीएमसी नेता कुणाल घोष ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां थीं। सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में सबसे पहले यह गड़बड़ी पकड़ी थी। दूसरे राज्यों के मतदाताओं को बंगाल की मतदाता सूची में जोड़ा गया। जब महाराष्ट्र चुनाव के समय ऐसा हुआ तो इसे पकड़ना विपक्ष की जिम्मेदारी थी, लेकिन वे उस समय ऐसा नहीं कर पाए। 

विज्ञापन


टीएमसी नेता घोष ने आगे कहा कि यह सिर्फ बंगाल या महाराष्ट्र की बात नहीं है, बल्कि दिल्ली में बी ऐसा ही हुआ। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी और टीएमसी ने इसे सबसे पहले पहचाना और इसका विरोध किया। घोष ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को भी इस गड़बड़ी के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि यह एक साजिश है। हम काफी समय से इस बारे में बोलते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में सबसे पहले ममता बनर्जी ही थीं, जिन्होंने इस साजिश का विरोध किया।  



ये भी पढ़ें: G7 Summit: कांग्रेस का PM मोदी पर तंज, पूछा- क्या वह कार्नी को बताएंगे कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर देश का मामला, टीएमसी राजनीति नहीं करेगी
बंगाल विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर लाए जा रहे प्रस्ताव को लेकर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि इस पर सीएम ममता और पार्टी का रुख बहुत स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के बाद जो स्थिति बनी, इस पर टीएमसी कोई राजनीति नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह देश का मामला है। हम जवानों और देश के साथ हैं। हम मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने कहा कि यह एकजुट होने का समय है। केंद्र सरकार द्वारा लिए जा रहे किसी भी फैसले पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने इसे टीएमसी का नजरिया बताया। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Khabaron Ke Khiladi: बिहार में राहुल-मोदी के दौरे जारी, विश्लेषकों ने बताया किसका गणित बिगाड़ेंगे चिराग

जवानों का समर्थन करेगा प्रस्ताव
टीएमसी नेता घोष ने आगे कहा कि राज्य विधानसभा में जो प्रस्ताव लाया जा रहा है, वह हमारे जवानों का समर्थन करेगा और देश विरोधी आतंकवादी ताकतों के खिलाफ होगा। टीएमसी नेता घोष ने स्पष्ट किया कि वह इस पर किसी भी तरह की पार्टी की राजनीति नहीं करना चाहते हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें