फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: टीएमसी नेता का भाजपा पर हमला, कहा- कोर्ट साबित करेगी अनुब्रत मंडल सही या गलत, उनसे डर गई थी BJP

Sat, 31 Dec 2022 12:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, कोलकाता
विज्ञापन
अनुब्रत मंडल(फाइल) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल को लेकर टीएमसी नेता बंगाल के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि अदालत साबित करेगी अनुब्रत मंडल सहीं या गलत। जेल में बंद अनुब्रत मंडल से भाजपा डर गई थी। 

पशु तस्करी मामले में फंसे हैं अनुव्रत मंडल
विज्ञापन

अनुव्रत मंडल जो टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष हैं, को सीबीआई ने अगस्त में पशु तस्करी में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था और मामले में एजेंसी द्वारा दायर चार्जशीट में भी उनका नाम था। सीबीआई ने मंडल के पूर्व अंगरक्षक सहगल हुसैन को भी गिरफ्तार किया था और अपने आरोप पत्र में उन्हें मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया था। इसके बाद ईडी ने हुसैन को अपनी हिरासत में ले लिया था। सीबीआई मामले के आपराधिक पहलू की जांच कर रही है, जबकि ईडी मनी लॉन्ड्रिंग वाले हिस्से की जांच कर रही है। बता दें कि, ईडी ने अनुव्रत की बेटी से भी आसनसोल जेल में पूछताछ कर चुकी है। दरअसल, अनुव्रत की बेटी सुकन्या ने कहा था कि उसके पिता अनुव्रत ही उन सभी  वित्तीय खातों और लेन-देन से अवगत थे, जिनके बारे में उन्होंने उससे पूछा था। ईडी ने घोटाले के सिलसिले में सुकन्या मंडल से दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में पहले ही पूछताछ की थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें