फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah Row: आंबेडकर वाले बयान को लेकर TMC का भड़का गुस्सा, अमित शाह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

Wed, 18 Dec 2024 04:10 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में अमित शाह ने कहा था कि आंबेडकर का नाम लेना अभी एक फैशन हो गया है। इसी पर सियासत गरमा गई है। टीएमसी ने शाह के खिलाफ नोटिस दिया है। 
 
विज्ञापन
डेरेक ओ ब्रायन,सांसद, टीएमसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान डॉ. बीआर आंबेडकर को लेकर दिए बयान पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) भी भड़क गई है। उसने आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस राज्यसभा के प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के नियम 187 के तहत दायर किया है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में अमित शाह ने कहा था कि 'अभी एक फैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। आंबेडकर का नाम सौ बार लें, लेकिन आंबेडकर के बारे में कांग्रेस पार्टी का भाव क्या है, ये मैं बताता हूं।'
विज्ञापन


शाह ने कहा था, 'डॉ. आंबेडकर ने देश की पहली कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दे दिया था। उन्होंने अनुसूचित जनजातियों से व्यवहार, अनुच्छेद 370 और देश की विदेश नीति से नाराजगी के चलते इस्तीफा दे दिया था। इस पर बीसी रॉय ने पंडित नेहरू को चिट्ठी लिखी कि आंबेडकर और राजाजी मंत्रिमंडल छोड़ेंगे तो क्या होगा? इसके जवाब में पंडित नेहरू ने लिखा था कि राजाजी के जाने से कुछ असर पड़ेगा, लेकिन आंबेडकर के जाने से कुछ नहीं होगा।'

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के आंबेडकर के बारे में ये विचार रहे हैं। आज आंबेडकर को मानने वाले पर्याप्त संख्या में आ गए हैं इसलिए ये आंबेडकर-आंबेडकर कर रहे हैं। वोटबैंक के लिए कांग्रेस नेता आजकल आंबेडकर का नाम बार-बार लेते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें