फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल संकटः ममता बनर्जी बोलीं- विदेशी मामलों में टिप्पणी करना मेरे लिए उचित नहीं

Tue, 09 Sep 2025 09:45 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

ममता ने कहा, नेपाल मेरा देश नहीं है। वह पड़ोसी राष्ट्र है और हम उसे प्यार करते हैं। लेकिन विदेशी मामलों पर टिप्पणी करना मेरे लिए उचित नहीं। जब भारत सरकार कुछ कहेगी, तभी मैं अपनी राय रखूंगी।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी देश नेपाल में जारी उथल-पुथल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कहा है कि वे केंद्र सरकार की अनुमति के बिना नेपाल पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी। मंगलवार को कोलकाता से उत्तर बंगाल दौरे पर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में ममता ने कहा, नेपाल मेरा देश नहीं है। वह पड़ोसी राष्ट्र है और हम उसे प्यार करते हैं। लेकिन विदेशी मामलों पर टिप्पणी करना मेरे लिए उचित नहीं। जब भारत सरकार कुछ कहेगी, तभी मैं अपनी राय रखूंगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश में हुए जनआंदोलन और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में शरण लेने के समय भी ममता ने यही रुख अपनाया था। उन्होंने तब भी कहा था कि विदेश नीति को लेकर वही कहेंगी जो केंद्र सरकार तय करेगी। राजनीतिक मुद्दों पर केंद्र से अक्सर मतभेद रखने वाली मुख्यमंत्री ने एक बार फिर साफ कर दिया कि विदेश मामलों में केंद्र की लाइन से हटकर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें