टीएमसी नेता बनर्जी ने ट्वीट किया, "मुझे आश्चर्य हो रहा है कि मंत्री प्रह्लाद जोशी कोयला माफिया जॉयदेब खान के साथ क्या कर रहे हैं! क्या वह भाजपा की जेब भरने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं या देश के संसाधनों को छीनने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं?
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की कथित कोयला माफिया के साथ तस्वीरों को ट्वीटर पर पोस्ट किया। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पर इस मामले में आंखें मूंदने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बनर्जी ने दावा किया जांच एजेंसियां 'माफिया-मंत्री गठजोड़' की आसानी से अनदेखी कर रही हैं। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को 'निराधार' बताया है।
टीएमसी नेता बनर्जी ने ट्वीट किया, "मुझे आश्चर्य हो रहा है कि मंत्री प्रह्लाद जोशी कोयला माफिया जॉयदेब खान के साथ क्या कर रहे हैं! क्या वह भाजपा की जेब भरने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं या देश के संसाधनों को छीनने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं? प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने इस माफिया मंत्री गठजोड़ को आसानी से नजरअंदाज कर दिया है।"
राज्य के मंत्री बाबुल सुप्रियों ने भी इन तस्वीरों को ट्वीट किया। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, माननीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोसी के ठीक बगल में बाएं से दूसरे स्थान पर खड़ा व्यक्ति आसनसोल में एक प्रसिद्ध कोयला माफिया हैं। लाल निशान वाले व्यक्ति दुर्गापुर से भाजपा विधायक लक्ष्मण घोरुई हैं और उनके बगल में नीले रंग में भाजपा के सुब्रत मिश्रा हैं, जिन्होंने कुल्टी से टिकट पाने के लिए पार्टी के बड़े दिग्गजों को रिश्वत दी।
विज्ञापन
वहीं, पार्टी के राज्य प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, सीबीआई और ईडी को तुरंत इस मुद्दे को जांच के दायरे में लाना चाहिए। भाजपा के दिग्गज को एक हिस्ट्रीशीटर के साथ तस्वीर क्लिक करनी पड़ी? खान के साथ बीजेपी का क्या समीकरण है?