फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC Vs BJP: 'आपकी वजह से बंगाल पीड़ित है', PM मोदी के हमले पर टीएमसी ने लगाई आरोपों की झड़ी

Fri, 19 Dec 2025 11:27 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणियों पर तीखा पलटवार किया है। पार्टी ने केंद्र पर राज्य का बकाया रोकने, उसकी सांस्कृतिक पहचान का अपमान करने और उसके लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
ममता बनर्जी और पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तीखा पलटवार किया है। सत्तारूढ़ टीएमसी  ने आरोप लगाया कि राज्य की बदहाली के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। पार्टी ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में कहा कि केंद्र ने बंगाल का बकाया रोका, उसकी सांस्कृतिक पहचान का अपमान किया और यहां के लोगों को निशाना बनाया। हालांकि टीएमसी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का एक अतिथि के रूप में बंगाल में स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


TMC की प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री मोदी के उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल के लोग टीएमसी के हर क्षेत्र में कुशासन के कारण परेशान हैं। इसीलिए बीजेपी ही लोगों की उम्मीद है।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "20 दिसंबर को दोपहर में मैं रानाघाट में बीजेपी की रैली को संबोधित करूंगा। पश्चिम बंगाल के लोगों को केंद्र सरकार की कई जन-हितैषी पहलों से फायदा हो रहा है। साथ ही, वे  टीएमसी के हर क्षेत्र में कुशासन के कारण परेशान हैं। टीएमसी की लूट और गुंडागर्दी ने सारी हदें पार कर दी हैं। इसीलिए, बीजेपी ही लोगों की उम्मीद है।"
विज्ञापन


पीएम मोदी के पोस्ट पर टीएमसी का पलटवार
इस पर पलटवार करते हुए टीएमसी ने कहा कि "आप सही कह रहे हैं, मिस्टर मन की बात प्रधानमंत्री। बंगाल परेशान है। लेकिन बंगाल आपकी वजह से परेशान है।"

ये भी पढ़ें: SIR: तमिलनाडु-गुजरात में एसआईआर के तहत ड्राफ्ट सूची जारी, दोनों राज्यों में हटाए गए डेढ़ करोड़ से अधिक मतदाता
विज्ञापन


पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बंगाल के करीब दो लाख करोड़ रुपये के “वैध बकाये” को रोका हुआ है, जबकि वर्ष 2017-18 से 2023-24 के बीच राज्य से जीएसटी और प्रत्यक्ष करों के रूप में 6.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक वसूले गए। इसी के साथ टीएमसी ने कई आरोप लगाए।

पश्चिम बंगाल के दौरे पर पीएम मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार (20 दिसंबर) को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। वे नदिया जिले के ताहरपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे और कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक तनाव चरम पर है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें