फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'रोहिंग्या घुसपैठियों को बंगाल में बसने में मदद कर रही TMC, बदल रही डेमोग्राफी', शुभेंदु का दावा

Sat, 25 Oct 2025 07:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

West Bengal: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस रोहिंग्या घुसपैठियों को जाली दस्तावेज देकर बंगाल में बसने में मदद कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर टीएमसी को हटाया नहीं गया तो राज्य की जनसांख्यिकी बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भारतीय मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, बल्कि रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ है। उन्होंने टीएमसी पर वोटबैंक राजनीति का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी, नेता विपक्ष और भाजपा नेता - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) रोहिंग्या 'घुसपैठियों' को राज्य में बसने में मदद कर रही है और उन्हें जाली दस्तावेज प्रदान कर रही है। अधिकारी दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर अगले विधानसभा चुनाव में टीएमसी शासन को हटाया नहीं गया, तो राज्य की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भारतीय मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, बल्कि रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ है, जिन्हें सत्ता में आने के बाद पहचाना जाएगा, उनके नाम हटाए जाएंगे और आखिरकार उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा। 
विज्ञापन


वोटबैंक की राजनीति कर रही टीएमसी: शुभेंदु अधिकारी
टीएमसी, कांग्रेस और वाम दलों की ओर से कई बार लगाए जाने वाले इस आरोप पर कि भाजपा मुसलमान विरोधी है, अधिकारी ने कहा कि उन्होंने यह कभी नहीं कि उन्हें मुसलमानों की वोट की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे यह समझ नहीं आता कि मुसलमान वोट क्यों नहीं मिल रहे हैं। टीएमसी उनका इस्तेमाल वोटबैंक की राजनीति के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समाज कल्याण की योजनाओं का लाभ मुसलमानों तक भी पहुंचा है और भाजपा हर वर्ग और समुदाय के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें मुसलमान भी शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें: धर्मस्थल मामला: एसआईटी ने तीन कार्यकर्ताओं को भेजा समन, हाजिर न होने पर जारी होगा गिरफ्तारी वारंट
विज्ञापन


'राज्य में घट रही हिंदुओं की संख्या'
शुभेंदु अधिकारी ने यह भी दावा किया कि टीएमसी के शासन में राज्य में हिंदुओं की संख्या घटती जा रही है और 85 फीसदी से घटकर 2027 की जनगणना में 65 फीसदी रह जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि बांग्लादेश में हिंदू गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं और अगर जनसांख्यिकी में बदलाव रोका नहीं गया, तो बंगाल में भी ऐसा ही हाल हो सकता है।
विज्ञापन


'महिला मुख्यमंत्री के शासन में सुरक्षित नहीं महिलाएं'
उन्होंने हाल ही में दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म और कई जिलों में महिला चिकित्सा कर्मियों और राज्य संचालित अस्पताल में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित अत्याचार की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि महिला मुख्यमंत्री के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और बंगाल के लोगों का सिर झुक रहा है। उन्होंने कहा कि कामडुनी, आरजी कर से दुर्गापुर तक, दुष्कर्मियों में अपराध करने का साहस बढ़ा है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी कहा कि पश्चिम बंगाल को इस स्थिति से बचाने के लिए ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें